पंजाब के सामने राजस्थान और लखनऊ के सामने होगी कोलकाता, ऐसी हो सकती है इन टीमों की प्लेइंग इलेवन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 07 मई 2022। आईपीएल 2022 के 52वें और 53वें मैच का आयोजन शनिवार 7 मई को होना है। आज चार टीमों के मुकाबले हैं। पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स से भिड़ना है और लखनऊ सुपर जाएंट्स के सामने कोलकाता नाइट राइडर्स होगी। इनमें से तीन टीमें अपना पिछला मैच जीतकर यहां पहुंची हैं, लेकिन खास बात ये है कि आईपीएल के इस सीजन में ये चारों ही टीमें प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं। ऐसे में जान लीजिए कि क्या इस अहम मैचों से पहले ये टीम कोई बदलाव करना पसंद करेंगी या नहीं। 

सबसे पहले बात करते हैं पंजाब किंग्स की, जिसने अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटन्स को हराया था। गुजरात के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने वाली पंजाब की टीम और टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल चाहेंगे कि किसी भी बदलाव से बचा जाए, क्योंकि टीम के लिए सभी खिलाड़ी योगदान दे रहे हैं और मौजूदा प्लेइंग इलेवन बैलेंस नजर आ रही है। ऐसे में शायद की कोई बदलाव देखा जाएगा। 

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह और संदीप शर्मा

वहीं, पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 मैच जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स को चेज करते हुए कई मैच हारे हैं। ऐसे में कप्तान संजू सैमसन चाहेंगे कि बल्लेबाजी में गहराई बनी रहे। टीम के पास पांच प्रमुख गेंदबाज हैं। ऐसे में टीम फिर से 6 बल्लेबाजों के साथ ही उतरेगी। इस स्थिति में कोई बदलाव राजस्थान की टीम में करने की गुंजाइश नहीं है।  

राजस्थान रॉयल्स संभावित प्लेइंग इलेवन 

जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), करुण नायर, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल और कुलदीप सेन

आईपीएल 2022 के 53वें मैच की बात करें तो सुपर सैटरडे का ये मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। ऐसे में लखनऊ की टीम की बात करें तो इस टीम में सिर्फ एक बदलाव हो सकता है। कृष्णप्पा गौतम की जगह आवेश खान खेल सकते हैं। मनीष पांडे को टीम पहले ही बाहर कर चुकी है। ऐसे में टीम के पास ऑलराउंडर्स की भरमार है।

लखनऊ सुपर जाएंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

क्विंटन डी कॉक(विकेटकीपर), केएल राहुल (कप्तान), दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, आयुष बडोनी, जेसन होल्डर, दुशमता चमीरा, अवेश खान/के गौतम, मोहसिन खान और रवि बिश्नोई

वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स जीत की पटरी पर लौट आई है। टीम के लिए कुछ बदलाव काम आए हैं। हालांकि, टीम के पास कोई प्रोपर फिफ्थ बॉलिंग ऑप्शन नहीं है। ऐसे में टीम को कुछ-कुछ ओवर आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह और नितीश राणा से निकलवान होंगे। कोलकाता में भी बदलाव की गुंजाइश नजर नहीं आती है। पैट कमिंस बेंच पर बैठे हैं, लेकिन उनकी जगह अभी बनती नजर नहीं आ रही है। 

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

बाबा इंद्रजीत(विकेटकीपर), एरोन फिंच, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकुल रॉय, आंद्रे रसेल, उमेश यादव, टिम साउदी और शिवम मावी

Leave a Reply

Next Post

शाहीन बाग में बुलडोजर: निगम की कार्रवाई का विरोध, आप विधायक अमानतुल्लाह खान बोले- देखता हूं, कहां चलेगा बुलडोजर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 09 मई 2022। दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने शाहीन बाग में अपना अतिक्रमण हटाओ अभियान सोमवार सुबह 11 बजे शुरू होना था। लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के चलते अभी तक कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी है। इसके लिए निगम को भारी मात्रा में पुलिस […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप