टाइगर की दुनिया में कदम रखेगा पठान, एक बार फिर से धूम मचाएंगे किंग खान और भाईजान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 24 फरवरी 2023। पठान में सलमान खान का कैमियो फैंस ने खूब पसंद किया था. दो सुपरस्टार को फिल्म में देख कर फैंस काफी खुश हुए थे. फिल्म को शाहरुख खान के साथ- साथ सलमान खान के फैंस ने भी काफी पसंद किया. फिल्म हिट हुई और बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया. लोगों ने इस फिल्म को खूब प्यार दिया. अब खबर आ रही है कि शाहरुख खान टाइगर 3 के लिए शूटिंग करेंगे, आदित्य चोपड़ा वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म को बड़े स्तर पर ले जाना चाहते हैं।

एक ट्रेड सूत्र का कहना है, “टाइगर 3 में पठान की एंट्री को ध्यान से देखें. जो ब्लॉकबस्टर YRF स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा हैं. फैंस ऐसे ट्विस्ट और सरप्राइज की उम्मीद कर सकते हैं जो उन्हें मनोरंजन के अलग स्तर पर ले जाएगी. सूत्र का कहना है, “शाहरुख खान टाइगर 3 के लिए अप्रैल के अंत तक शूटिंग करेंगे और शूटिंग मुंबई में होने की उम्मीद है।

 इस शूट का विवरण पूरी तरह से गुप्त रखा जा रहा है, लेकिन टाइगर 3 में दो सुपर जासूसों के फिर से मिलने पर फैंस खासा एक्साइटमेंट की उम्मीद कर सकते हैं. सलमान खान ने पठान में शाहरुख से कहा कि वह एक महत्वपूर्ण मिशन पर जा रहे हैं, इसलिए पठान इस मिशन के दौरान टाइगर से मिलेंगे।

Leave a Reply

Next Post

सोनिया-राहुल पहुंचे रायपुर: कांग्रेस महाधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे सोनिया और राहुल, जोरदार स्वागत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 24 फरवरी 2023। कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी रायपुर पहुंच चुके हैं. स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित एआईसीसी के नेताओं ने उनकी अगवानी की. पीसीसी पदाधिकारियों […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट