बंगाली एक्ट्रेस ने किया सुसाइड, पंखे से लटका मिला 21 साल की अभिनेत्री का शव

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 26 मई 2022। बीते दिनों 21 साल की कन्नड़ टीवी अभिनेत्री चेतना राज के आकस्मिक निधन ने सभी को हैरान-परेशान कर दिया था। चेतना की मृत्यु हुए अभी कुछ ही समय बीता है कि सिनेमा इंडस्ट्री से एक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बंगाली एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की 21 वर्षीय मॉडल और एक्ट्रेस बिदिशा डे मजूमदार ने आत्महत्या कर ली है। इस खबर ने सभी को चौंका दिया है और पूरी बंगाली इंडस्ट्री सदमे में पहुंच गई है।  

फ्लैट में मिला अभिनेत्री का शव
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 21 साल की बंगाली मॉडल और अभिनेत्री बिदिशा ने अपने फ्लैट में फांसी पर लटककर अपनी जान दे दी है। बुधवार को उनका शव उनके फ्लैट पर फंदे से लटका मिला, जिसके बाद पूरी बंगाली इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। बता दें कि बिदिशा नगर बाजार में रेंट पर एक फ्लैट में रहती थीं। बीते दिन पुलिस को वहीं उनका शव फंदे से लटका हुआ मिला था। पुलिस दरवाजा तोड़कर फ्लैट के अंदर पहुंची क्योंकि दरवाजा अंदर से बंद था। उभरती हुई मॉडल और एक्ट्रेस का शव बरामद करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। 

पुलिस को मिला सुसाइड नोट
पुलिस की जांच में पता चला है कि बिदिशा ने चार महीने पहले ही नगर बाजार में रहना शुरू किया था। रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि पुलिस को फ्लैट से सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में बिदिशा ने अपने आप को कैंसर से पीड़ित बताया है। 

डिप्रेशन का शिकार थी अभिनेत्री
अभिनेत्री के करीबी दोस्तों ने का कहना है कि ‘वह अपने बॉयफ्रेंड के कारण पिछले काफी समय से डिप्रेशन में थीं। बिदिशा का बॉयफ्रेंड अनुभाब उनको धोखा दे रहा था, बिदिशा को डेट करते-करते वह तीन और लड़कियों के साथ रिश्ते में था। वह अनुभाब को किसी और के साथ बांटने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थीं।’ अभिनेत्री के दोस्तों का कहना यह भी है कि सुसाइड नोट में कैंसर से पीड़ित होने वाली बात एक-दम झूठी है।   

Leave a Reply

Next Post

90 फीट ऊंचाई से श्योक नदी में गिरी सेना की बस, सात जवानों की जान गई, 19 गंभीर रूप से घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   श्रीनगर/लेह 28 मई 2022। लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में सेना के सात जवानों की मौत हो गई। हादसे में 19 जवान गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। लेह पुलिस ने बताया कि ड्राइवर […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'