केन्द्र सरकार अपने जेब भरने के लिए आम आदमी के जेब मे डाका डाल रही है

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

बेलगाम महंगाई के बावजूद बीजेपी नेत्रियां भी खामोश क्यों?-वंदना राजपूत 

नरेंद्र मोदी सरकार में लगातार पेट्रोल डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि से जनता परेशान

पेट्रोल के दाम शतक के बेहद नजदीक

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 23 जनवरी 2021। केन्द्र सरकार के गलत नीति के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी होने से महंगाई प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि बेलगाम महंगाई से आम आदमी की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। पेट्रोल और डीजल के भाव अब गोल्ड जैसे महंगे हो रहे हैं। आज पेट्रोल में 24 पैसे वहीं डीजल में 27 पैसे की बढ़त दर्ज की गई है। इसी के साथ पेट्रोल 84.38 रुपए और डीजल 82.27 रुपए प्रति लीटर हो गया है, नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार में अब वह दिन दूर नही कि पेट्रोल-डीजल दाम शतक पार हो जायेगें। 

प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर आरोप लगाया कि सरकार लगातार पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़ा रही है क्योंकि उसके पास राजस्व का कोई दूसरा साधन नहीं है। जब से देश की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने है तब से आम आदमी की जेब में डाका एवं सिर्फ डाका डाला जा रहा है। कमरतोड महंगाई से लोग परेशान है। आम लोगों को कोई राहत नहीं दे रही है। लगातार पेट्रोल-डीजल एवं गैस सिलेंडर महंगा होता जा रहा  है।

प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि सरकार अपना खजाना भर रही है, लेकिन बोझ आम लोगों पर डाल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए कहा था कि पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी हो रही है जिससे साफ जाहिर है कि केंद्र सरकार विफल और निकम्मी है। 

उन्होंने कहा, कि फरवरी, 2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव के समय मोदी ने कहा था कि मैं किस्मत वाला हूं और इसका जनता को फायदा हुआ है, ऐसे किस्मत वाले को वोट दीजिए। मोदी जी से कहना चाहती हूं कि अब तो आप किस्मत वाले नहीं रहे क्योंकि जनता पर बोझ़ बढ़ रहा है। महिलाएं महंगाई से त्रस्त है। सरकार की किस्मत फूट रही है और वह जनता को लूट रही है। आप जवाब दीजिए कि ऐसा क्यों हो रहा है?’

प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को देश की आर्थिक स्थिति के बारे में सही जानकारी नहीं है, इसलिए पेट्रोल, डीजल एवं गैस सिलेंडर की कीमत लगातार बढ़ाई जा रही है। सरकार के पास राजस्व का कोई साधन नहीं है, इसलिए पेट्रोल, डीजल एवं गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ा रही है। पेट्रोलियम पदार्थ के बढ़ती दामों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। बेलगाम महंगाई ने भी भाजपा नेत्रियों को खामोश कर दिया है।

Leave a Reply

Next Post

यूपी स्थापना दिवस : CM योगी और पीएम मोदी ,राजनाथ सिंह समेत अन्य कई नेताओं ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           लखनऊ 24 जनवरी 2021। उत्तर प्रदेश का आज स्थापना दिवस है। यूपी आज 70 साल का हो गया। 24 जनवरी के दिन यूपी स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। पीएम मोदी , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं हैं। […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप