इंदौर में सड़क पर विवाद के बाद खूनी संघर्ष

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

इंदौर, 14 नवंबर 2026। शहर में सड़क पर वाहन टकराने की बात को लेकर हुए विवाद ने चाकूबाजी का रूप ले लिया। भमौरी ब्रिज के पास रॉन्ग साइड से आ रहे दो युवकों और बाइक सवारों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि एक आरोपी ने चाकू निकालकर युवक पर हमला कर दिया। चाकू के वार से युवक के कान और सीने में चोट आई। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी को पकड़ने के दौरान वह पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास करते हुए घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार घटना 12 नवंबर की रात करीब 8 बजे की है। फरियादी गौरव पिता दीपक चावरे भमौरी चौराहे से अपनी मोटर साइकिल पर अनूप टॉकीज चौराहे की ओर जा रहा था। इसी दौरान भमौरी ब्रिज पार करते ही सामने से रॉन्ग साइड में आ रहे विकास उर्फ विक्का और हितेन उर्फ गट्टू की गाड़ी से उसकी मोटर साइकिल टकराने की स्थिति बन गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। 

विवाद के दौरान विकास उर्फ विक्का ने फरियादी के भाई दीपेश उर्फ रोहित पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दीपेश के कान और सीने पर चोट आई। घटना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। 13 नवंबर को पुलिस ने हितेन उर्फ गट्टू, निवासी शिवाजी नगर, परदेशीपुरा को गिरफ्तार कर लिया। उसे वारदात में इस्तेमाल मोटर साइकिल की बरामदगी के लिए पुलिस रिमांड लिया गया है। 

वहीं दूसरे आरोपी विकास उर्फ विक्का से चाकू बरामद करने की कार्रवाई के दौरान उसने पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया। इस दौरान गिरने से उसके हाथ और पैर में चोट आई। पुलिस ने आरोपी विकास के खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से भागने के मामले में पुलिस ने एक अन्य प्रकरण भी दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

You May Like

इंदौर में सड़क पर विवाद के बाद खूनी संघर्ष....|....उज्जैन की वैश्य टेकरी में फिर होगी खुदाई....|....पहाड़ों की बर्फबारी का एमपी में असर....|....मंगोलपुरी में फिर जूता फैक्टरी में लगी आग....|....सीएम योगी के बड़े एलान: अग्निवीरों को 20% आरक्षण....|....कुमामोतो मास्टर्स: लक्ष्य सेन ने फाइनल में बनाई जगह....|....डायबिटीज से भी ज्यादा खतरनाक है 'साइलेंट डायबिटीज'....|....पश्चिम एशिया में फिर भड़की जंग....|....2,000 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल; एयर ट्रैफिक संकट गहराया....|....आज चुनाव हुए तो एक इनोवा में सिमट जाएगी भाजपा - भूपेश बघेल