पहाड़ों की बर्फबारी का एमपी में असर

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

भोपाल, 14 नवंबर 2026। उत्तर भारत के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने का संकेत दे दिया है। प्रदेश में रातें लगातार सर्द हो रही हैं। भोपाल, इंदौर समेत 20 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों में रात के तापमान में करीब दो डिग्री की और गिरावट आ सकती है। यानी नवंबर के दूसरे पखवाड़े में ठंड का असर और तेज होने वाला है। बीती रात कटनी के करौंदी में सबसे कम 10.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। शहडोल के कल्याणपुर में पारा 11.1 और शाजापुर के गिरवर में 11.2 डिग्री रहा। इंदौर और दमोह में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री दर्ज हुआ। छिंदवाड़ा में 11.8 और भोपाल में 12 डिग्री तापमान रहा। हिल स्टेशन पचमढ़ी में भी रात का पारा 12.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा मलाजखंड और नौगांव में 12.6, उमरिया में 13, जबलपुर में 13.4 और उज्जैन में 14 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

प्रदेश में ठंड बढ़ने के लिए मौसम की परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश हो रही है। 15 नवंबर से एक और मौसम प्रणाली सक्रिय होने की संभावना है। इसके आगे बढ़ने के बाद उत्तर दिशा से ठंडी हवाएं मध्य प्रदेश की ओर आएंगी। इससे रात के तापमान में और गिरावट होगी। पिछले दस साल के मौसम रिकॉर्ड भी नवंबर के दूसरे पखवाड़े में ठंड बढ़ने का संकेत देते हैं। नौ साल नवंबर के दूसरे हिस्से में तेज ठंड दर्ज की गई है। इस बार भी 15 नवंबर के बाद प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ने का अनुमान है।

उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं का सबसे ज्यादा असर ग्वालियर-चंबल संभाग में दिखाई दे सकता है। इन इलाकों में उत्तरी हवाएं सीधे पहुंचती हैं, जिससे रात का तापमान तेजी से गिरता है। मौसम के पुराने रिकॉर्ड बताते हैं कि ग्वालियर में नवंबर के दौरान न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंच चुका है। उज्जैन में भी 53 साल पहले नवंबर में पारा 2.3 डिग्री दर्ज किया गया था। 

एक तरफ उत्तर भारत से ठंडी हवाएं आने की संभावना है, वहीं बंगाल की खाड़ी में सक्रिय निम्न दबाव का क्षेत्र प्रदेश के मौसम में बदलाव कर सकता है। इसके आगे बढ़ने पर मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में भी नवंबर के दौरान बारिश का पुराना ट्रेंड रहा है। इस बार महीने की शुरुआत में ही बारिश का अलर्ट जारी हुआ था। तीसरे और चौथे सप्ताह में मौसम प्रणाली सक्रिय होने पर फिर बारिश की स्थिति बन सकती है।

Leave a Reply

Next Post

उज्जैन की वैश्य टेकरी में फिर होगी खुदाई

शेयर करेसांची से भी बड़ा बौद्ध स्तूप और रहस्यमयी कंकालों का खुलेगा राज छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           भोपाल, 14 नवंबर 2026। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित ऐतिहासिक वैश्य टेकरी में 88 साल बाद दोबारा उत्खनन शुरू करने जा रहा है। संस्था के महानिदेशक ने इसकी अनुमति जारी कर दी […]

You May Like

उज्जैन की वैश्य टेकरी में फिर होगी खुदाई....|....पहाड़ों की बर्फबारी का एमपी में असर....|....मंगोलपुरी में फिर जूता फैक्टरी में लगी आग....|....सीएम योगी के बड़े एलान: अग्निवीरों को 20% आरक्षण....|....कुमामोतो मास्टर्स: लक्ष्य सेन ने फाइनल में बनाई जगह....|....डायबिटीज से भी ज्यादा खतरनाक है 'साइलेंट डायबिटीज'....|....पश्चिम एशिया में फिर भड़की जंग....|....2,000 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल; एयर ट्रैफिक संकट गहराया....|....आज चुनाव हुए तो एक इनोवा में सिमट जाएगी भाजपा - भूपेश बघेल....|....कर्मचारी भविष्य निधि के अंशदान को कोयला खान भविष्य निधि में स्थानांतरित करने सहित अनेक मांगाें को लेकर सीटू के महासचिव वी.एम. मनोहर ने अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, एसईसीएल को लिखा पत्र