‘तू मेरी पूरी कहानी’ से बड़े पर्दे पर अरहान पटेल का आग़ाज़

admin
शेयर करे

संघर्ष से सफलता तक: अरहान की प्रेरक दास्तां

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 27 सितंबर 2025। मध्य प्रदेश के सीहोर के किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले अरहान पटेल का सफर संघर्ष, सपनों और मेहनत का अद्भुत संगम है। खेतों की सादगी से निकलकर अब वह महेश भट्ट के बैनर तले फिल्म “तू मेरी पूरी कहानी” में बतौर हीरो सिल्वर स्क्रीन पर नज़र आएंगे। महेश भट्ट और निर्देशक सुहृता दास ने अरहान को इस फिल्म में लॉन्च कर एक बार फिर अपनी परंपरा को आगे बढ़ाया है, जिसमें उन्होंने हमेशा नई प्रतिभाओं को मौका दिया है। दर्शकों में पहले ही फिल्म को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और नई जोड़ी की केमिस्ट्री को लेकर खासी चर्चा है। अपने डेब्यू पर अरहान कहते हैं, “सुहृता मैम की ‘हमारी अधूरी कहानी’ ने मुझे गहराई से प्रभावित किया था। उन्होंने मुझमें रोहन का किरदार निभाने की क्षमता देखी और यह अवसर दिया। मैं उनका और महेश भट्ट सर का आभारी हूँ जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया।”

भट्ट कैंप की परंपरा रही है कि यहां से कई नामचीन सितारे जैसे जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी, आदित्य रॉय कपूर और कंगना रनौत जैसी हस्तियां निकली हैं। अब अरहान भी उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए नए सितारे के रूप में उभर रहे हैं।

26 सितंबर को रिलीज़ होने वाली यह फिल्म अरहान की मेहनत और सपनों की उड़ान का प्रमाण है। उनकी कहानी हर उस सपने देखने वाले युवा के लिए प्रेरणा है जो मानता है कि जुनून और लगन से असंभव भी संभव हो सकता है।

Leave a Reply

Next Post

महाराष्ट्र सरकार अगले महीने 98 साल की लीज पर एसटी बस डिपो देने के लिए टेंडर निकालेगी

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 27 सितंबर 2025। महाराष्ट्र राज्य के परिवहन मंत्री मा. प्रताप सरनाईक ने घोषणा की कि राज्य सरकार महाराष्ट्र के बस डिपो को दीर्घकालीन 98 वर्षों की लीज पर देने के लिए (49 वर्ष प्लस अतिरिक्त 49 वर्ष का विस्तार) टेंडर अगले महीने जारी […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज