एक्सीडेंट के बाद ये बड़ी सीरीज-टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे ऋषभ पंत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 31 दिसंबर 2022। भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत शुक्रवार (30 दिसंबर) को उत्तराखंड के रुड़की में हादसे का शिकार बन गए। उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद पंत अस्पताल में भर्ती हैं। पंत के घुटने में फ्रैक्चर है। उनके माथे में टांके लगे हैं। हाथ और पीठ में चोट भी लगी है। इस दुर्घटना के बाद वह लंबे समय तक पेशेवर क्रिकेट से दूर रह सकते हैं। माना जा रहा है कि पंत को पूरी तरह ठीक होने में कम से कम छह महीने लगेंगे।

पंत के चोटिल होने से सिर्फ टीम इंडिया को ही नहीं, बल्कि दिल्ली कैपिटल्स को भी बड़ा झटका लगा है। पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फरवरी-मार्च में होने वाली सीरीज से बाहर हो सकते हैं। इसके अलावा उनके आईपीएल के 16वें सीजन से भी दूर रहने की संभावना है। अगर पंत पांच महीने में ठीक नहीं हुए और टीम इंडिया आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई तो वह जून में होने वाले खिताबी मुकाबले से भी दूर रह सकते हैं।

एम्स के डॉक्टर कमर आजम के हवाले से दावा किया गया है कि पंत को ठीक होने में कम से कम तीन महीने का समय लग सकता है। ऋषभ पंत के माथे पर टांके लगे हैं, लेकिन यह बड़ी परेशानी नहीं है। पंत के लिए सबसे बड़ी चिंता उनके पैर का फ्रैक्चर हो सकता है। ठीक होने के बाद क्रिकेट खेलने के लिए फिट होने में पंत को काफी समय लग सकता है।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ऋषभ पंत के दाहिने घुटने के लिगामेंट फटने को लेकर चिंतित है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई के डॉक्टरों के पैनल ने देहरादून में पंत का इलाज कर रहे डॉक्टरों के साथ बैठक की है और यह निर्णय लिया गया है कि उनके लिगामेंट का इलाज बीसीसीआई की मेडिकल टीम द्वारा किया जाएगा। इसके लिए पंत को विदेश भेजा जा सकता है।

Leave a Reply

Next Post

न्यू ईयर पार्टी में मेहमानों को सर्व करें ये डिशेज, खा कर सब कहेंगे वाह!

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 31 दिसंबर 2022। नए साल 2023 का आगाज होने में बस कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं। लोगों ने नए साल का जश्न मनाने की तैयारी शुरू कर दी है, लेकिन जश्न के साथ कोविड से बचाव के लिए एहतियात बरतना भी जरूरी […]

You May Like

कोरबा की कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में आग लगी....|....जनता की सुरक्षा सिर्फ-कागजों में रहेगी या फील्ड में दिखेगी....|....अमर अग्रवाल बोले-सवालों से विकास नहीं होता,जनता को रिजल्ट चाहिए....|....जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी से पुलिस की पूछताछ....|....चार दोषियों को उम्रकैद, एक को एक साल की सजा....|....भाजपा सरकार जनता की आवाज कुचलने पुलिस को आगे कर कोल कंपनी से दोस्ती निभा रही....|....अडानी को जल, जंगल, जमीन सौंपने यूसीसी लागू करने जा रहे - कांग्रेस....|....तिमाही नतीजों में बैंक ऑफ इंडिया का जलवा....|....मुंबई में 'पॉपॉईज' का पहला साल सुपरहिट, अब दोगुने विस्तार की तैयारी....|....मुंह का अल्सर न करें नजरअंदाज, बच सकती है जिंदगी: हेड एंड नेक कैंसर पर विशेषज्ञ की चेतावनी