किंग का नया ईपी ‘शायद कोई न सुने’ निकला साइलेंट ब्लास्ट!

admin
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 29 जुलाई 2025। किंग हमेशा से एक्सपेरिमेंट करने से नहीं डरे, लेकिन इस बार तो उन्होंने अपने म्यूज़िक करियर का सबसे शांत और सबसे बोल्ड मोड़ ले लिया है। शायद कोई न सुने, उनका नया ईपी (एल्बम का छोटा वर्ज़न), प्ले लिस्ट या चार्टबस्टर नहीं, बल्कि एक धीमी बगावत जैसा है। ऐसी बगावत जो भीड़ नहीं, अकेलेपन में गूंजती है। सिर्फ तीन ट्रैक्स लेकिन ऐसा लगता है जैसे तीन खिड़कियाँ खुलती हैं उस कमरे की ओर जहाँ हम अपनी सबसे चुप भावनाएँ छुपा कर रखते हैं। 2023 के ईपी शायद वो सुने की इंट्रोस्पेक्टिव (भीतर झाँकने वाली) लहर को पकड़ते हुए, शायद कोई न सुने की शुरुआत होती है ये ज़िंदगी है से। एक धीमी आँच में सुलगता कन्फेशन। ना कोई बड़ा क्लाइमेक्स, ना शेर-ओ-शायरी की आतिशबाज़ी – बस एक सवाल हवा में तैरता है: क्या हम सच में ज़िंदा हैं, या बस रोबोट मोड में आगे बढ़ रहे हैं? किंग जवाब नहीं ढूंढ़ते, बस उस खामोशी में बैठ जाते हैं।

फिर आता है सब बेअसर। वो गाना जो उन सब के लिए है जिन्होंने मेहनत की, खुद को बदला, आगे बढ़े… और फिर भी दुनिया ने नोटिस तक नहीं किया। यहाँ नारा नहीं, सन्नाटा है। ऐसा लगता है जैसे कोई धीरे-धीरे प्रार्थना कर रहा हो। एक एक्सेप्टेंस कि बदलाव सच्चा होता है, चाहे कोई ताली बजाए या नहीं। और फिर आता है स्पीक सॉफ्टली जहाँ किंग सबसे ज्यादा कमज़ोर और सबसे ज्यादा सच्चे लगते हैं। जैसे कोई खुद से फुसफुसाकर कुछ कह रहा हो। ये गाना एक लोरी भी है और एक माफ़ीनामा भी। उन हिस्सों के लिए जो हम दुनिया से छुपा कर रखते हैं। जब वो कहते हैं “मेरी जान”, तो लगता है जैसे कोई अंधेरे में कंधे पर हाथ रख रहा हो – कह रहा हो, “जो नर्मी बची है न, उसे संभाल के रख। दुनिया तो उसे घिसने पर तुली है।”

इस ईपी के बारे में किंग कहते हैं: “‘शायद कोई न सुने’ बनाते वक्त मेरा मकसद सिर्फ ऐसा म्यूज़िक नहीं था जो चार्ट में चढ़े या प्लेलिस्ट में फिट हो। मैं कुछ ऐसा बनाना चाहता था जो उस वक्त साथ दे, जब कोई साथ नहीं होता। ये गाने वो ख्याल हैं जो मैंने सालों से अपने अंदर दबा रखे थे। कभी ज़ोर से नहीं कहे। ये कोई परफेक्ट कन्फेशन नहीं हैं। ये उलझे हुए, चुपचाप सच हैं। खुद से बात करने जैसे। अगर एक इंसान भी इन गानों को सुनकर थोड़ा कम अकेला महसूस करे, तो मेरे लिए वही काफ़ी है।” किंग का नया ईपी शायद कोई न सुने अब सभी म्यूज़िक प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Next Post

राइटर-प्रोड्यूसर अरुणा आर्या गुप्ता का खूबसूरत ट्रैक ‘ऐ चाँद’ 8 अगस्त को रिलीज़ होगा

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 29 अगस्त 2025। म्यूज़िक वर्ल्ड को कई खूबसूरत गाने देने वाली राइटर और प्रोड्यूसर अरुणा आर्या गुप्ता का जन्मदिन बहुत खास बन गया क्योंकि उनके बर्थडे पर फिल्म इंडस्ट्री से उन्हें ढेरों शुभकामनाएं मिलीं। शानदार केक काटकर उन्होंने इस स्पेशल दिन को सेलेब्रिट […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड