जैसी ट्रेनिंग वैसा काम, मना करने के बाद भी खून-खराबा मचा रहे तालिबनी, लीडरशिप परेशान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

काबुल 28 सितम्बर 2021। अफगानिस्तान में सत्ता कब्जाने के बाद तालिबान अपनी छवि सुधारने की हर संभव कोशिश कर रहा है। हालांकि, जमीनी स्तर पर यह कोशिशें नाकाम पड़ रही हैं और इसके पीछे तालिबान के अपनों का ही हाथ है। तालिबान ने उदारता दिखाते हुए पिछली सरकार के सभी अधिकारियों और सरकारी मुलाजिमों को माफी देने का ऐलान किया लेकिन उसके अपने लड़ाके ही खून-खराबा मचाकर उसकी भद पिटवा रहे हैं। ये लड़ाके तालिबान के नियंत्रण से बाहर जा चुके हैं और अमेरिका समर्थित पिछली सरकार में रहे अधिकारियों और अन्य विरोधियों को चुन-चुनकर मार रहे हैं।  अफगानिस्तान के टोलो न्यूज के संवाददाता अब्दुल हक ऊमरी देश छोड़ने के लिए अपनी बारी आने का अब तक इंतजार कर रहे हैं। टीओआई की खबर के मुताबिक, 15 अगस्त के बाद से वह काबुल स्थित अपने घर पर एक भी दिन नहीं ठहरे हैं। काबुल पर कब्जे के बाद से ही तालिबान राजनीतिक दुश्मनों को अपना निशाना बना रहा है। पिछली सरकार का समर्थन करने वाले कई आम नागरिकों, सैन्य अधिकारियों को अब तक मौत के घाट उतारा गया है और उन्हें प्रताड़ना दी जा रही है। 

तालिबान के शीर्ष नेतृत्व ने काबुल पर कब्जे के कुछ ही समय बाद आम माफी का ऐलान किया था लेकिन जमीन पर मौजूद उसके लड़ाकों की हरकतें अब टॉप लीडरशिप के लिए सरदर्दी बन गई है, जो दुनिया को यह भरोसा दिलाने में लगे हुए हैं कि अब उनकी फितरत बदल गई है। इन लड़ाकों के खून-खराबे से परेशानी इतनी बढ़ गई है कि तालिबान की सरकार में रक्षा मंत्री मुल्ला मोहम्मद याकूब को चेतावनी देने पर मजबूर होना पड़ा। खबर के मुताबिक, याकूब ने लड़ाकों से कहा है कि उनका यह व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एक ऑडियो मेसेज में मुल्ला याकूब ने कहा है कि कुछ बदमाश और कुख्यात पूर्व सैनिक तालिबान में शामिल हो गए हैं, जहां वे कई बार हिंसक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। याकूब ने यह भी कहा कि लड़ाके ये सब रोक दें वरना उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। आम माफी की घोषणा के साथ ही यह तय हो गया था कि कोई भी मुजाहिद किसी से बदला नहीं लेगा।  मुल्ला याकूब ने अपने संदेश में लड़ाकों को सेल्फी लेने से भी मना किया है। याकूब ने लड़ाकों से कहा है कि हमारे शहीद लड़ाकों ने अपना खून बहाकर जो छवि बनाई आप लोग हमारी उस छवि को खराब कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

किसानों के बीच पैठ बनाने की कवायद: चीनी मिलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर अपील को योगी सरकार ने लिया वापस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनउ 28 सितम्बर 2021। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से चंद महीने पहले योगी आदित्यनाथ सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से उस अपील को वापस ले लिया जिसे प्रदेश की चीनी मिलों को बंद करने और भूमि को किसी अन्य मकसद के लिए हस्तांतरित करने के अधिकार को […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप