अंडे के साथ भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, सेहत पर पड़ सकता है भारी

शेयर करे

शनिवार 26 जून 2021 नाश्ते में झटपट कुछ हेल्दी बनाना हो तो सबसे पहले अंडे का ख्याल मन में आता है। अंडे प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। लेकिन इसमें प्रोटीन के साथ कैल्शियम, विटामिन-बी, बायोटिन, रिबोफ्लाविन, थियामिन और सेलेनियम भी मौजूद होता है। जो शरीर को कई तरह की समस्याओं से दूर रखने में मदद करते हैं। बावजूद इसके क्या आप जानते हैं पोषण से भरपूर अंडो को आप हर किसी चीज के साथ नहीं खा सकते हैं। जी हां, अंडे के साथ कई ऐसे फूड कॉम्बिनेशन हैं जो सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं।

अंडे के साथ भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन

अंडा और चीनी
अंडे और चीनी का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए खतरनाक माना जाता है।ऐसा इसलिए इन दोनों में ही अमीनो एसिड मौजूद होता है। जिसके अधिक सेवन से ब्‍लड में क्‍लॉटिंग की समस्या पैदा हो सकती है। इस वजह से भूलकर भी अंडे के साथ चीनी का सेवन न करें। 

अंडा और चाय

सुबह के नाश्ते में अक्सर लोग अंडे के साथ एक कप गर्म चाय पीना पसंद करते हैं। ऐसा करना आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। अंडे के साथ चाय का सेवन आपके पाचन पर बुरा असर डालकर आपको कब्ज की समस्या पैदा कर सकता है। 

अंडा और सोया मिल्क

डॉक्टरों की मानें तो रोजाना दूध का सेवन सेहत को अच्छा बनाए रखने में मदद करता है। लेकिन आप अगर सोया मिल्‍क का सेवन करते हैं तो भूलकर भी अंडे के साथ इसका सेवन न करें। ऐसा करने से आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।दरअसल, सोया मिल्क में वेजिटेबल प्रोटीन, फैट्स, कार्ब्स, विटामिन और मिनरल्स जैसे पोषक तत्व होते हैं। अगर आप इसे अकेले ही पिएं तो यह आपके लिए बहुत पौष्टिक है। लेकिन अंडे के साथ इसका सेवन करने पर यह प्रोटीज की एक्टिविटी को कम कर सकता है, जो शरीर में प्रोटीन के अवशोषण में मदद करते हैं।

Leave a Reply

Next Post

भुवनेश्वर को इंग्लैंड न ले जाना गलती, हार्दिक के विकल्प पर भी विचार करे टीम इंडिया: सरनदीप सिंह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 28 जून 2021। पूर्व चयनकर्ता सरनदीप सिंह का मानना है कि अपने ‘सर्वश्रेष्ठ स्विंग गेंदबाज’ भुवनेश्वर कुमार को इंग्लैंड दौर पर नहीं ले जाना बेहद बड़ी गलती है और शार्दुल ठाकुर को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की