रश्मि आर्या ने ‘शिव शंभू शंकरा’ से शुरू किया सुरों का सफर

admin
शेयर करे

‘शिव शंभू शंकरा’ से रश्मि आर्या का भावुक सिंगिंग डेब्यू

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

अनिल बेदाग

मुंबई, 20 जुलाई 2026: श्रावण माह से पहले रिलीज़ हो रहा रश्मि आर्या का पहला भक्ति गीत ‘शिव शंभू शंकरा’ सिर्फ एक म्यूज़िकल डेब्यू नहीं, बल्कि उनकी दिवंगत माँ बेबी साधना और भगवान शिव को समर्पित एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि है। टी-सीरीज़ पर रिलीज़ हो रहे इस गीत में रश्मि ने न केवल अपनी आवाज़ दी है, बल्कि म्यूज़िक वीडियो में भी अभिनय किया है।

रियल एस्टेट, फैशन और बिज़नेस की दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी रश्मि के लिए गायन का यह सफर बेहद भावनात्मक रहा। उनकी माँ बेबी साधना एक सम्मानित गायिका थीं, जिनकी संगीत विरासत अनजाने में रश्मि के भीतर भी जीवित रही। वर्षों बाद फैमिली फ्रेंड गुरप्रीत कौर चड्ढा और संगीतकार गुरु एम. शर्मा के प्रोत्साहन ने उन्हें अपनी छिपी प्रतिभा पहचानने का आत्मविश्वास दिया।

रश्मि कहती हैं कि ‘शिव शंभू शंकरा’ उनके लिए केवल एक गीत नहीं, बल्कि माँ के आशीर्वाद और महादेव के प्रति अटूट श्रद्धा का स्वर है। रिकॉर्डिंग से पहले उन्होंने लगातार तीन दिनों तक अभ्यास किया और चौथे दिन स्टूडियो में जाकर इस भक्ति गीत को अपनी आवाज़ दी। भक्ति, भावनाओं और माँ-बेटी के अटूट रिश्ते से सजा यह गीत श्रावण के पावन अवसर पर श्रोताओं के दिलों को छूने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Next Post

नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे

शेयर करेनेता प्रतिपक्ष का सरकार पर तीखा हमला छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा खत्म होने के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने रविवार को कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों पर तीखे हमले किए। उन्होंने […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज