बारिश में सूखी नदी में बाढ़ आने से सुलझी अंधे कत्ल की गुत्थी! कातिलों तक ऐसे पहुंची पुलिस…

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बलौदाबाजार 09 सितंबर 2025 :  बाढ़ और बारिश ने जहां जनजीवन अस्त व्यस्त किया है, वहीं छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में भारी बारिश से एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझ गई। दरअसल, जिले के कसडोल पुलिस ने चाचा की हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पहले शराब पिलाकर, फिर धारदार हथियार से हत्या कर शव को नदी किनारे रेत में दफना दिया था। लेकिन बारिश के बाद पानी बढ़ने से शव बहकर बाहर आ गया और मामले का खुलासा हुआ।

दरअसल, पुलिस को 4 सितंबर को ग्राम मोतीपुर गौठान के पास जोंक नदी किनारे अज्ञात शव मिला था जिसके दोनों हाथ स्कॉर्फ से बंधे मिले थे। गले और पीठ पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। पुलिस ने जांच में जुटकर शव की पहचान की। मृतक की पहचान पिसीद गांव के शिवप्रसाद साहू के रूप में हुई। जांच में पता चला कि मृतक के ही भतीजे डिगेश साहू सहित एक अन्य साथी ने हत्या की थी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

वही मृतक शिवप्रसाद का स्वभाव गुस्सैल था और आए दिन परिवार से झगड़ा करता था। इसी रंजिश में भतीजे डिगेश और उसके साथी ने हत्या की साजिश रची। दोनों उसे शराब पिलाकर नदी किनारे ले गए और धारदार हथियार से हमला कर दिया हत्या के बाद शव को रेत में दफना दिया। बारिश के बाद शव नदी किनारे बहकर बाहर आया और राजफाश हुआ।

 

 

Leave a Reply

Next Post

उपराष्ट्रपति को नहीं मिलती सैलरी, बावजूद इसके हर महीने कैसे कमाते हैं लाखों रुपए?

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 09 सितंबर 2025 । आज, 9 सितंबर को भारत को नया उपराष्ट्रपति मिलने जा रहा है। यह पद देश में राष्ट्रपति के बाद दूसरी सबसे बड़ी संवैधानिक जिम्मेदारी है। कई लोगों को यह जानकर हैरानी होगी कि उपराष्ट्रपति को सैलरी नहीं मिलती, लेकिन इस […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान