रायपुर की डॉक्टर से 13 लाख की ठगी करनेे वाले नाइजीरिया के 3 ठग गिरफ्तार

शेयर करे

मेट्रीमोनियल साइट के जरिए हुआ प्यार, फिर अलग-अलग बहाने से लिए रुपए;

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 27 मई 2023। रायपुर की महिला डॉक्टर से 13 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। उसने मेट्रीमोनियल साइट पर किसी से दोस्ती की थी। इसके बाद दोनों के बीच प्यार हो गया। और फिर बात शादी तक पहुंच गई। इसके बाद से युवक ने गिफ्ट की डिमांड करने लगा। और लड़की भी समझ नहीं पाई। उसने गिफ्ट के नाम पर पैसे देने शुरू कर दिए। मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है, युवती ने मेट्रोमोनियल साइट पर अपना प्रोफाइल बनाया हुआ है। इसी साइट पर 14 अप्रैल को उसकी पहचान विकास कुमार नाम के शख्स से हुई थी। विकास ने बताया था कि वह स्कॉटलैंड में रहता है। जान पहचान के बाद दोनों ने दिनभर वॉट्सऐप पर बातें करने लगे। इस बीच विकास ने युवती से वादा कर दिया कि वो उससे शादी करना चाहता था।

पहले कस्टम के बहाने पैसे लिए

इसके बाद पेशे से डॉक्टर युवती भी राजी हो गई। दोनों की शादी की डेट भी फाइनल होने वाली थी। इस बीच विकास नाम के शख्स ने लड़की से कहा, तुम मुझे गिफ्ट भेज दो। डॉक्टर लड़की ने उसे गिफ्ट भी भेज दिया, लेकिन कुछ दिन बाद उसे फोन आया। फोन करने वाले शख्स ने कहा, मैं कस्टम डिपार्टमेंट से बोल रहा हूं। आपका गिफ्ट कस्टम में फंस गया है। यदि इसे आगे भेजना है तो 35 हजार रुपए देने होंगे।

अलग-अलग बहाने से लिए रुपए

उधर, उसकी बातों में आकर लड़की ने उसके खाते में 35 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद ठग ने अलग-अलग बहाने से उससे पैसे मांगे। कभी गिफ्ट के नाम पर,कभी किसी और बहाने से, ऐसा करते हुए डॉक्टर ने उसके दिए हुए खाते में 13 लाख 55 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। पैसे लेते वक्त भी आरोपी ये कहता रहा कि वो उससे शादी जरूर करेगा। लेकिन कुछ दिन बाद से विकास नाम के शख्स ने लड़की से बात करना बंद कर दिया था।

बात करना बंद किया तब खुला मामला

जब आरोपी ने लड़की से बात करना बंद कर दिया तो डॉक्टर भी हैरान रह गई। उसने कई बार युवक से संपर्क किया। लेकिन जब बार-बार संपर्क करने के बाद भी बात नहीं बनी। तब उसने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश की। नंबर ट्रेस करने पर पता चला लोकेशन दिल्ली की मिली।

दिल्ली से दबोचे गए 3 आरोपी

पुलिस ने दिल्ली के सैनिक विहार कॉलोनी मोहन गार्डन स्थित एक मकान में रेड मारी। वहां से उन्हें तीन आरोपी मिले। जो नाइजीरिया के रहने वाले थे। पूछताछ में उन्होंने अपना गुनाह कबूल लिया। तीनों ने अपना नाम ईमानुअल, पोलिनुस(35),अगस्टीन(49) बताया है। पुलिस उन्हें अरेस्ट करके रायपुर ले आई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दर्जनों मोबाइल फोन, दर्जनों पासबुक,चेक बुक और एटीएम कार्ड बरामद किया है।

देशभर में की करोड़ों की ठगी

पुलिस ने बताया कि इन ठगों ने आंध्र-प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मिलनाडू और तेलंगाना सहित देश के कई अन्य राज्यों में 19 वारदातों को अंजाम दिए हैं। ये महिलाओं को मेट्रोमोनियल साइट के जरिए झांसे में लेते थे। इनमें से दो आरोपियों का वीजा भी एक्सपायर हो गया था और वे अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। इन्होंने देशभर में करोड़ों रुपए की ठगी की है।

Leave a Reply

Next Post

नक्सलवाद को खत्म करने विकास, विश्वास और सुरक्षा की रणनीति पर किया काम: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 27 मई 2023। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नई दिल्ली में मिंट पब्लिक पॉलिसी समिट में शामिल हो कर विभिन्न पहलुओं पर अपनी बातें रखीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की योजनाओं, नीतियों के साथ ही अपने दृष्टिकोण और विचारों को […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप