मणिपुर के चार जिलों से हटा मोबाइल इंटरनेट पर प्रतिबंध, हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सरकार का फैसला

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

इंफाल 09 नवंबर 2023। मणिपुर सरकार के चार जिलों में इंटरनेट पर लगी पाबंदी हटा ली गई है। जिन जिलों से पाबंदी हटाई गई हैं, वहां हिंसा की घटनाएं नहीं हुई हैं। मणिपुर सरकार के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। हालांकि अभी यह पाबंदी अब ट्रायल के आधार पर हटाई गई है। इनमें मणिपुर का उखरुल, सेनापति, चंदेल और तामेनलोंग जिला शामिल है। बता दें कि ये जिले नगा बहुल आबादी वाले जिले हैं।

हाईकोर्ट के निर्देश के बाद फैसला
मणिपुर सरकार का यह कदम मणिपुर हाईकोर्ट के उस निर्देश के बाद आया है, जिसमें हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को ट्रायल के आधार पर मोबाइल टावर्स का संचालन शुरू करने का निर्देश दिया था। हाईकोर्ट ने कहा था कि जो जिले जातीय हिंसा से प्रभावित नहीं हैं, उनमें इसकी शुरुआत की जा सकती है। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को इन चार जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल हो गई हैं। उखरुल जिले के एक अधिकारी ने बताया कि अभी सिर्फ जिला मुख्यालय में कुछ गिने-चुने मोबाइल टावर्स का संचालन शुरू हुआ है लेकिन अभी कनेक्टिविटी बहुत धीमी है। ट्रायल के आधार पर यह बहाली हुई है। 

क्या है विवाद
बता दें कि मणिपुर में बीती 3 मई को शुरू हुई जातीय हिंसा के बाद से मणिपुर में मोबाइल इंटरनेट पर पाबंदी है। इस हिंसा में अब तक 180 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। मणिपुर में मैतई समुदाय को अनुसूचित जनजाति के तहत आरक्षण देने के आदेश के बाद यह हिंसा शुरू हुई। राज्य में मैतई समुदाय की आबादी कुल जनसंख्या की 53 फीसदी है। वहीं कुकी और नगा समुदाय की आबादी 40 प्रतिशत है। कुकी और नगा समुदाय पहाड़ी जिलों में रहते हैं और मैतई समुदाय सामान्य तौर पर मैदानी इलाकों में रहता है। 

Leave a Reply

Next Post

दुनिया में बढ़ी भारत की धमक, पीएम मोदी बोले, इनोवेशन में युवाओं के बढ़ते उत्साह का संकेत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 09 नवंबर 2023। भारतीय नागरिकों ने साल 2022 में पेटेंट के लिए 31.6 फीसदी अधिक आवेदन किए हैं। विश्व बौद्धिक संपदा संकेतक रिपोर्ट 2023 ने यह खुलासा किया है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेटेंट आवेदनों में वृद्धि को देश के युवाओं में इनोवेशन […]

You May Like

बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस....|....दशहरा संपन्न होने से पहले जोगी परिवार को खदेड़ना महापाप है - दीपक बैज....|....डिसाइड नॉट टू डाई’ से मिली जिंदगी को नई उड़ान, SHK के जज्बे को सलाम....|....संजय कुमार मिश्रा ने संभाला नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के निदेशक तकनीकी का पदभार....|....अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क