नए रोल में नजर आएंगे एम एस धोनी!, फेसबुक पर पोस्ट कर किया ऐलान, फैन्स की बढ़ी धड़कनें

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 05 मार्च 2024। आईपीएल 17 का सीजन शुरू होने में अब कुछ दिनों का ही शेष समय रह गया है। इससे पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर फैन्स के बीच सस्पेंस बढ़ा दिया है। धोनी ने संकेत दिए हैं कि वो अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में नए रोल में सामने आ सकते हैं। उनकी इस पोस्ट से फैन्स की धड़कनें बढ़ गई हैं। धोनी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘नए सीजन और नई ‘ भूमिका’ के लिए इंतजार नहीं कर सकता, बने रहें!’ अपनी इस पोस्ट में माही ने खुलासा नहीं किया है कि उनका नया रोल क्या होने वाला है। ऐसे में फैन्स के बीच सस्पेंस बढ़ गया है। चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे सफल टीमों में गिनी जाती है। इस टीम ने पांच बार आईपीएल खिताब जीता है। ये सभी खिताब चेन्नई ने धोनी की कप्तानी में ही जीते हैं। पिछले साल चेन्नई ने अपना पांचवां आईपीएल जीता था और कप्तान धोनी ही थे। इस सीजन भी जब चेन्नई ने अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की थी तब धोनी को टीम का कप्तान बनाया गया था।

आईपीएल 2021 से पहले धोनी ने अचानक से एक फैसला लिया था और कहा था कि वह टीम की कप्तानी नहीं करेंगे। उन्होंने रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंप दी थी। लेकिन जब टीम को सफलता नहीं मिली तो जडेजा ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था और फिर धोनी दोबारा कप्तान बने थे। इस बार भी ये कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं कप्तानी न छोड़ दें या फिर संन्यास का ऐलान कर मेंटॉर के रोल में टीम के साथ जुड़े रहें। धोनी अपने पत्ते आखिरी समय पर खोलते हैं और इस बार भी उन्होंने यही किया है। वह क्या करेंगे ये किसी को नहीं पता है। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि धोनी अपने बैटिंग ऑर्डर में बदलाव कर सकते हैं। वह टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी कर सकते हैं। धोनी किस नए रोल में होंगे ये तो धोनी की बताएंगे या फिर फैंस को 22 मार्च का इंतजार करना होगा।

खिताब बचा पाएगी चेन्नई?
अभी तक आईपीएल में सिर्फ एक टीम ने ही खिताब बचाया है। मुंबई ने 2019 और 2020 में लगातार दो बार खिताब अपने नाम किया था। चेन्नई की कोशिश इस बार अपना खिताब बचाने की होगी। अगर इस बार चेन्नई खिताब जीत जाती है तो ये टीम आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम बन जाएगी। मुंबई और चेन्नई ने अभी तक पांच-पांच बार आईपीएल खिताब जीते हैं। इन दोनों की कोशिश छठे खिताब पर होगी।

Leave a Reply

Next Post

मेरा भारत-मेरा परिवार है, न मोदी रुका है और न भारत… चेन्नई में बोले पीएम मोदी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर चेन्नई 05 मार्च 2024। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संबोधित की गई भाजपा की जनसभा में ‘हमारा परिवार मोदी का परिवार’ नारा गूंजा। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता लालू प्रसाद यादव ने रविवार को प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप