30 करोड़ लेकर ‘भोला’ बने अजय देवगन, तब्बू और अन्य सितारों ने भी चार्ज की मोटी रकम

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 22 मार्च 2023। अजय देवगन इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी आने वाली फिल्म भोला का भी फैंस के बीच खूब क्रेज देखने को मिल रहा है। जब से भोला का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब से फैंस इसके दीवाने हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भोला में अजय देवगन के अलावा तब्बू भी मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी हैं।

अजय इस फिल्म में भोला के मुख्य किरदार में नजर आए हैं। सामने आए फिल्म के ट्रेलर में वह शानदार एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस अजय देवगन ने ली है। इसके लिए अजय देवगन ने 30 करोड़ रुपये फीस ली है। तब्बू इस फिल्म में पुलिसवाले की भूमिका में नजर आएंगी। इससे पहले अजय और तब्बू दृश्यम में भी साथ नजर आए थे। भोला के लिए तब्बू ने करीब चार करोड़ रुपये फीस ली है।

संजय मिश्रा भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं। वह एक पुलिस वाले के किरदार में नजर आएंगे, जिसको ट्रेलर में देखकर पता चलता है कि मजेदार किरदार होने वाला है। इस फिल्म के लिए उन्होंने 85 लाख रुपये लिए हैं। दीपक एक खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं और उनका लुक भी काफी खास है। फिल्म के लिए दीपक ने 65 लाख रुपये लिए हैं। अभिनेत्री अमाला पॉल इस फिल्म में अजय देवगन संग रोमांस करती नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने करीब 25 लाख रुपये लिए हैं।

Leave a Reply

Next Post

'श्रद्धा और भक्ति का ये पावन-पुनीत अवसर...' पीएम मोदी ने नवरात्रि की दी देशवासियों को बधाई, राहुल गांधी ने भी दी शुभकामनाएं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 22 मार्च 2023। आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई है. नवरात्रि में नौ दिनों तक मां भगवती के नौ स्वरूपों की पूजा-अराधना की जाती है. हिंदू धर्म में ये बेहद महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है. इस पावन पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण