नगर निगम उपचुनाव परिणामः AAP ने मारी बाजी, 5 में से 4 सीटें जीती, कांग्रेस के खाते में एक, अपनी सीट भी न बचा सकी भाजपा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 03 मार्च 2021। दिल्ली नगर निगम की 5 सीटों पर हुए उपचुनाव में मतगणना जारी है। फाइनल नतीजों में चार सीटों पर आम आदमी पार्टी की जीत हो गई है। वहीं एक सीट पर कांग्रेस की बढ़त है। बीजेपी के खाते में फिलहाल कोई सीट जाती नहीं दिख रही है। शालीमार बाग उत्तर, त्रिलोकपुरी और रोहिणी सी वॉर्ड में आप कैंडिडेट की जीत हुई है। वहीं चौहान बांगर वॉर्ड में कांग्रेस उम्मीदवार को सफलता मिली है। 28 फरवरी को इन सीटों पर उपचुनाव हुआ था और 50 फीसदी से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया था। इन 5 सीटों में से 4 सीटें पहले भी आम आदमी पार्टी के खाते में थीं और एक सीट बीजेपी के पास थी। लेकिन वहीं पिछली चुनाव में इनमें से एक सीट पर काबिज रही भाजपा खाता भी नहीं खोल सकी।

सभी सीटों के परिणाम घोषित, चार पर आप और एक पर कांग्रेस की जीत

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव के पांचों वार्ड के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इनमें से चार वार्ड रोहिणी सी, शालीमार बाग, त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी पर आप ने परचम लहराया है वहीं चौहान बांगर सीट पर कांग्रेस ने कब्जा किया है। दूसरी ओर भाजपा अपनी एक सीट भी नहीं बचा सकी।

चौहान बांगर सीट पर कांग्रेस 10 हजार से ज्यादा वोटों से आगे

चौहान बांगर वार्ड से कांग्रेस उम्मीदवार 10 हजार से ज्यादा वोट से लीड कर रहे हैं। यह पांचों वार्डों में बढ़त का सबसे बड़ा मार्जिन है।

कल्याणपुरी वार्ड से जीते आप उम्मीदवार धीरेंद्र कुमार

कल्याणपुरी वार्ड में कुल 9 राउंड की मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। यहां से आप उम्मीदवार धीरेंद्र कुमार को कुल 14,302 वोट मिले। यहां से दूसरे नंबर पर भाजपा रही जिसके उम्मीदवार सियाराम कन्नौजिया को सात हजार के करीब वोट मिले।

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव काउंटिंग-

  1. कल्याणपुरी – आप 4732 वोट से आगे(6 राउंड)
  2. त्रिलोकपुरी – आप 3156 वोट से आगे(4 राउंड)
  3. चौहान बांगड़- कांग्रेस 7043 वोट से आगे (6 राउंड)
  4. शालीमार बाग – आप 1472 वोट से आगे(5 राउंड)
  5. रोहिणी C – आप 2323 वोट से आगे (8 राउंड)

चौहान बांगर सीट पर कांग्रेस भारी मतों से आगे, 50 प्रतिशत वोटों की गिनती पूरी

चौहान बांगर सीट पर कांग्रेस 5800 वोटों से भी ज्यादा से आगे है और यहां उसकी जीत लगभग तय हो चुकी है। वहीं खबर है कि 50 प्रतिशत वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। पांच वार्डों में कुल वोटरों की संख्या 2,42,414 है जबकि वोट केवल 1,23,299 मतदाताओं ने डाले हैं। 67,938 मतों की गणना हो चुकी है।

चार वार्डों में आप को बढ़त

नगर निगम उपचुनाव के लिए रोहिणी सी, शालीमार बाग, त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी और चौहान बांगर इलाके में चुनाव हुआ है जिसमें से चौहान बांगर को छोड़कर सभी चार सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है।

चौहान बांगर सीट पर कांग्रेस आगे

वहीं कांग्रेस एक सरप्राइज फैक्टर की तरह सामने आई है और चौहान बांगर सीट पर 3000 से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाए हुए है।

2022 के निगम चुनाव की दिशा तय करेगा उपचुनाव

इस चुनाव से वर्ष 2022 में होने वाले निगम चुनाव की भी दिशा तय होगी और जनता का रूझान पता चलेगा। वहीं, दूसरी ओर चुनाव के बाद  ही तीनों प्रमुख पार्टी की ओर से नेता जीत की दावेदारी ठोक चुके हैं। तीनों पार्टियां इसे अगले निगम चुनाव का सेमीफाइनल मानकर चल रही हैं।

28 फरवरी को हुए थे पांचों वार्डों में चुनाव

बता दें कि पांच वार्डों की सीटों पर गत 28 फरवरी को 44 केंद्रों पर उपचुनाव हुआ था। इसमें सभी वार्डों के कुल 24,24,14 मतदाताओं में से 12,32,99 मतदाताओं ने लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लिया था। इस वजह से कुल 50.86 फीसदी मतदान हुआ था। सबसे अधिक मतदान कल्याणपुरी वार्ड में 59.19 फीसदी दर्ज किया गया था जबकि सबसे कम शालीमार बाग 43.33 फीसदी रहा था।  

Leave a Reply

Next Post

सिंगर हर्षदीप कौर ने दिया बेटे को जन्म, पोस्ट शेयर कर सोशल मीडिया पर जताई खुशी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ख़ान और अनुष्का शर्मा के मां बनने के बाद अब इंडस्ट्री से जुड़ी एक और सेलेब ने फैंस को गुड न्यूज़ दी है। अब इस लिस्ट में सिंगर हर्षदीप कौर का नाम भी शामिल हो गया है। हर्षदीप कौर भी मां बन […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप