अंकुरित हरी मूंग दाल का करें सेवन, कोसों दूर रहेंगी यह 6 बीमारियां

शेयर करे

दाल का सेवन हमारी सेहत के लिए कितना जरूरी होता है, यह बात तो आप सभी जानते होंगे। कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं हो जाने पर डॉक्टर के द्वारा दाल का पानी पीने की सलाह दी जाती है। दाल कई प्रकार के पौष्टिक तत्वों से भरपूर होती है। ऐसी ही खास हरी मूंग दाल का सेवन अगर अंकुरित रूप में किया जाए तो यह शरीर में मौजूद कई प्रकार की बीमारियों का जड़ से खत्म कर देती है।

यहां आपको अंकुरित मूंग दाल का सेवन करने के कारण होने वाले स्वास्थ्य संबंधी फायदों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया जा रहा है।  

​हृदय रोगों से सुरक्षा प्रदान करे

NBT

हृदय रोगों से बचे रहने के लिए से बचने के लिए अंकुरित मूंग दाल का किया गया सकारात्मक रूप से फायदे पहुंचाएगा। इसका एक वैज्ञानिक कारण भी है। वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, मूंग दाल में दिल को होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाने का विशेष गुण पाया जाता है। इस कारण आप चाहें तो हरी मूंग दाल का सेवन करके अपने हृदय को स्वस्थ रख सकते हैं।

​डायबिटीज को कंट्रोल करे

NBT

अंकुरित हरी मूंग दाल का सेवन करना डायबिटीज के मरीज के लिए रामबाण औषधि की तरह कार्य करेगा। डायबिटीज से होने वाले खतरे को कम करने के लिए मूंग दाल में ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करने की क्षमता होती है। इस कारण अंकुरित मूंग दाल का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है।

​फोलेट का अच्छा स्रोत

NBT

गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान फोलेट नामक पौष्टिक तत्व की अधिक मात्रा में जरूरत पड़ती है। यह भ्रूण को पूर्ण रूप से विकसित करने के लिए बहुत जरूरी माना जाता है। खासकर महिलाओं को पहली तिमाही में फोलेट की ज्यादा जरूरत पड़ती है। इसलिए गर्भवती महिलाएं चाहें तो अंकुरित मूंग दाल का सेवन एक हफ्ते में 2 बार कर सकती हैं। अधिक मात्रा में सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

​प्रजनन क्षमता को मजबूत करे

NBT

शादीशुदा लोगों को अंकुरित मूंग दाल का सेवन जरूर करना चाहिए। अंकुरित हरी मूंग दाल में प्रजनन क्षमता को सुचारू रूप से सक्रिय अवस्था में बनाए रखने का प्रभाव पाया जाता है। यह शरीर को ऊर्जावान बनाए रखती है और यौन हार्मोन को भी पर्याप्त मात्रा में बनाती है। इसलिए प्रजनन क्षमता को मेंटेन बनाए रखना चाहते हैं तो इसका सेवन एक अच्छा विकल्प होगा।

वजन घटाने के लिए

NBT

वजन घटाने के लिए या फिर मोटापे की चपेट में आने से बचे रहने के लिए भी अंकुरित मूंग दाल का सेवन बहुत फायदेमंद होगा। यह शरीर में फैट को बढ़ने से रोकता है और आपके वजन को संतुलित बनाए रखता है। इसका सेवन करने के कारण आपको लंबे समय तक भी नहीं लगती है, जिसके कारण आप कम खाना खाकर अपने वजन को संतुलित बनाए रख सकते हैं।

​इम्युनिटी बूस्ट करे

NBT

रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए कई तरह-तरह के खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, मूंग दाल में इम्यून सेल्स को मजबूत बनाए रखने का विशेष गुण पाया जाता है। इसलिए जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है, वह अंकुरित मूंग दाल का सेवन जरूर करें। कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोग अक्सर बीमार हो जाते हैं और उन्हें सर्दी-जुकाम की समस्या अभी लगातार बनी रहती है।

Leave a Reply

Next Post

नींबू को डाइट में शामिल करने पर मिलते हैं यह बेमिसाल फायदे

शेयर करेविटामिन सी युक्त नींबू का सेवन गर्मी के मौसम में काफी अधिक बढ़ जाता है। इस मौसम में लोग ना सिर्फ सलाद बल्कि नींबू पानी बनाकर भी इसका सेवन करते हैं। चूंकि विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, इसलिए हेल्दी रहने के लिए नींबू का सेवन करना […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी