किसानों को राहत: सीएम ने प्रदेश के 1 लाख 46 हजार ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों को दी 202.90 करोड़ रुपये की राहत राशि

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

भोपाल 18 फरवरी 2022। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज किसानों को ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई करने हेतु राहत राशि का वितरण किया। सीएम ने 26 जिलों के प्रभावित 1 लाख 46 हजार से अधिक किसानों के खातों में 202 करोड़ 90 लाख रुपये की राहत राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से डाली। कोविड पॉजिटिव होने के चलते मुख्यमंत्री कार्यक्रम में वर्चुअली उपस्थित रहे। इस दौरान सीएम ने कार्यक्रम से जुड़े प्रभावित किसान भाई-बहनों से संवाद कर फसल नुकसान, फसल का सर्वे और दी गई राहत राशि के बारे में बातचीत की। मुख्यमंत्री ने किसानों से कृषि कल्याण और अन्य योजनाओं से मिलने वाले लाभ के बारे में भी चर्चा की। 

मुख्यमंत्री ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं अन्नदाता को प्रणाम करता हूं। अन्न सभी को मिले उसके लिए यदि किसी को धन्यवाद देना चाहिए तो वह हमारे किसान हैं। किसान दिन-रात मेहनत, खून-पसीना एक करता है। सीएम चौहान ने कहा, “मेरे किसान भाइयों हर संकट के समय सरकार आपके साथ खड़ी है। फसल बीमा योजना की राशि और मिलेगी, इसके लिए भी हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मैं आपके परिवार का सदस्य ही हूं।” उन्होंने आगे कहा कि दो साल में जीरो परसेंट ब्याज पर 29 हजार करोड़ रुपये से अधिक किसानों को दिलवाने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने ईमानदारी से सर्वे के लिए जिला प्रशासन की प्रशंसा करते हुए अधिकारियों को बधाई दी।  

26 जिलों की फसलों को हुआ था नुकसान  
बता दें प्रदेश में बीते दिनों बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से 26 जिलों के किसानों की फसलों को नुकसान हुआ था। प्रदेश में एक लाख 34 हजार 19 हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें प्रभावित हुई थी। सर्वे के बाद प्रभावित किसानों को फसल क्षति की राशि का वितरण किया गया है।
 
मुख्यमंत्री ने लिया था नुकसानी का जायजा
प्रदेश में हुई ओलावृष्टि और असामयिक वर्षा से प्रभावित जिलों में मुख्यमंत्री चौहान ने क्षतिग्रस्त सरसों, गेहूं,चना और मसूर की फसलों का जायजा लिया था। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश के विदिशा, राजगढ़, निवाड़ी और अशोकनगर जिले के प्रभावित गांवों में फसलों का अवलोकन कर किसानों को राहत राशि देने का आश्वासन दिया था।

Leave a Reply

Next Post

भोजपुरी सिनेमा बना भारत का नंबर 1 भोजपुरी चैनल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 18 फरवरी 2022। भारत का प्रीमियर भोजपुरी मनोरंजन चैनल “भोजपुरी सिनेमा” एक अद्भुत उपलब्धि हासिल करते हुए महीनों से नंबर 1 भोजपुरी चैनल के रूप में चार्ट में सबसे ऊपर है। ज़ी बाइस्कोप, बी4यू भोजपुरी, ज़ी गंगा, फिल्मची भोजपुरी, भोजपुरी धमाका ढिशुम और दबंग जैसे […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप