एंडरसन ने सातवीं बार विराट को किया आउट, मैच के बाद बोले- कोहली बेहद शानदार खिलाड़ी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लीड्स 26 अगस्त 2021। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की तारीफ की है। भारतीय कप्तान को सातवीं बार आउट करने वाले एंडरसन ने कहा कि वह एक शानदार खिलाड़ी हैं। मैच के बाद एंडरसन ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘मुझे लगता है कि यह विशेष था। पिछले कुछ वर्षों में हम दोनों के बीच कई बार आमना सामना हुआ है। वह एक शानदार खिलाड़ी हैं।’ इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘मुझे लगता है कि जिस तरह से हमने पूरी सीरीज में विराट के खिलाफ गेंदबाजी की है, वह बहुत अच्छा है। हमें बस ऐसा करते रहना है।’

एंडरसन ने आगे कहा, ‘हम शांत रहने की कोशिश करते हैं, बाकी कुछ चीजों को अनदेखा करते हैं। हमारा ध्यान वहां रहता है, जो हम करना चाहते हैं। शोर शराबा से मेरा कोई खास वास्ता नहीं रहता। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम क्या कर रहे हैं और उसी पर मेरा ध्यान रहता है।’ बता दें कि यह सातवां मौका है, जब एंडरसन ने कोहली को आउट किया। वहीं, इस सीरीज में दूसरी बार एंडरसन ने कोहली को पवेलियन भेजा।

लीड्स में भारतीय कप्तान से बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन वह एक बार फिर ऐसा करने में नाकाम रहे। वह 17 गेंदों में सात रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें एंडरसन ने बटलर के हाथों कैच आउट करवाया। बता दें कि एंडरसन ने टेस्ट में सर्वाधिक बार कोहली को आउट करने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन के रिकॉर्ड की बराबरी की। लियोन ने 33 पारियों में और एंडरसन ने 41 पारियों में ऐसा किया। 

Leave a Reply

Next Post

काम में रोड़ा अटकाने वाले बाबुओं और एजेंसियों की तैयार करो लिस्ट, परियोजनाओं में देरी पर बोले पीएम मोदी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 26 अगस्त 2021। पीएम नरेंद्र मोदी ने इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा करते हुए बुधवार को आदेश दिया कि उन बाबुओं और एजेंसियों की पहचान की जाए, जिनके चलते परियोजनाएं लटकी हुई हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने 37वीं प्रगति मीटिंग के दौरान कैबिनेट […]

You May Like

बस्तर में पहली बार ब्रेन ट्यूमर की सफल सर्जरी....|....कोरबा की कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में आग लगी....|....जनता की सुरक्षा सिर्फ-कागजों में रहेगी या फील्ड में दिखेगी....|....अमर अग्रवाल बोले-सवालों से विकास नहीं होता,जनता को रिजल्ट चाहिए....|....जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी से पुलिस की पूछताछ....|....चार दोषियों को उम्रकैद, एक को एक साल की सजा....|....भाजपा सरकार जनता की आवाज कुचलने पुलिस को आगे कर कोल कंपनी से दोस्ती निभा रही....|....अडानी को जल, जंगल, जमीन सौंपने यूसीसी लागू करने जा रहे - कांग्रेस....|....तिमाही नतीजों में बैंक ऑफ इंडिया का जलवा....|....मुंबई में 'पॉपॉईज' का पहला साल सुपरहिट, अब दोगुने विस्तार की तैयारी