खतरे से बाहर आए राहुल रॉय, ICU से नॉर्मल रूम में शिफ्ट ,स्पीच थैरेपी और फिजियोथैरेपी शुरू

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

52 साल के एक्टर राहुल रॉय अब खतरे से बाहर हैं। उनके बहनाई रोमीर ने उनकी सेहत के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि उन्हें ICU से हॉस्पिटल के नॉर्मल रूम में शिफ्ट कर दिया गया है। इतना ही नहीं डॉक्टर्स ने उनकी स्पीच थैरेपी और फिजियोथैरेपी भी शुरू कर दी है। राहुल की सेहत में हो रहे सुधार के बावजूद उन्हें अगले कुछ दिनों तक डॉक्टर्स की निगरानी में ही रखा जाएगा।

10 दिन तक रहेंगे हॉस्पिटल में राहुल

रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल को 10 दिन तक हॉस्पिटल में ही रखा जाएगा लेकिन अगले दो दिन में डॉक्टर्स उन्हें चलने फिरने को कह सकते हैं। राहुल को अफेजिया की दिक्कत हो गई थी। जिसमें बोलने में परेशानी होने लगती है। स्ट्रोक के बाद उनकी बॉडी का दाहिना हिस्सा प्रभावित हुआ है, खास तौर पर चेहरा और हाथ कमजोर हो गया।

शूटिंग के दौरान आया था ब्रेन स्ट्रोक

राहुल कारगिल के माइनस 12 डिग्री टेम्प्रेचर गलवान वैली पर बेस्ड फिल्म ‘LAC -Live The Battle’ की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उन्हें ट्रीटमेंट के लिए 2 दिन पहले ही श्रीनगर से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया था।

‘आशिकी’ से किया था बॉलीवुड डेब्यू

राहुल ने 1990 में रिलीज हुई फिल्म ‘आशिकी’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसमें अनु अग्रवाल भी लीड रोल में थीं। इसके बाद वे ‘जुनून’ (1992), ‘फिर तेरी कहानी याद आई’ (1993), ‘नसीब’ (1997), ‘एलान’ (2011) और ‘कैबरे’ (2019) जैसी फिल्मों में काम किया। वे ‘बिग बॉस’ के पहले सीजन (2007) के विनर भी रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

ड्रग्स केस : रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती को मिली जमानत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           मुंबई 02 दिसंबर 2020।  नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा दर्ज किए गए ड्रग्स मामले में गिरफ्तार शोविक चक्रवर्ती को आखिरकार तीन महीने बाद स्थानीय एनडीपीएस कोर्ट से जमानत मिल गई है। इससे पहले हाईकोर्ट ने दो बार और सेशन कोर्ट से दो बार उसकी जमानत याचिका खारिज हो चुकी […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप