‘अगर हम इंडिया को जिंदा नहीं रखेंगे तो विपक्ष नहीं बचेगा’, राउत ने गठबंधन में टूट की खबरों को नकारा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 14 जनवरी 2025। देश में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ और महाराष्ट्र के महाविकास अघाड़ी में टूट की खबरों को शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने सिरे से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि  इंडि गठबंधन निश्चित रूप से सर्वाइव करेगा। अगर हम विपक्षी गठबंधन को जिंदा नहीं रखेंगे, तो विपक्ष नहीं बचेगा, ये लोग विपक्ष को मार देंगे। ये सही है कि इंडि गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए बना था, लेकिन इसे बरकरार रखना देश की जरूरत है। संजय राउत ने कहा, ‘हमने कहा है कि स्थानीय निकाय चुनाव कार्यकर्ताओं का चुनाव है, वहां गठबंधन बनाना मुश्किल होता, लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि विधानसभा और लोकसभा में गठबंधन होगा। जिस तरह की खबरें आ रही हैं कि ‘INDIA’ या महाविकास अघाड़ी टूट गया है, ऐसा नहीं है।’

Leave a Reply

Next Post

फॉर्म में वापसी और टेस्ट करियर बचाने के लिए रोहित ने उठाया बड़ा कदम, रणजी से जुड़ा है मामला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 14 जनवरी 2025। भारतीय टीम में इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। अब तक चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का एलान नहीं किया गया है। जसप्रीत बुमराह चोटिल चल रहे हैं, जबकि रोहित शर्मा और विराट […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव