Indian Railways : केवल इन दो श्रेणियों के टिकटों ने रेलवे को दिलाया मुनाफा, CAG की रिपोर्ट में खुलासा

admin1
शेयर करे

Image result for railway"

आप इस पर यकीन करें या ना करें लेकिन यह सच है। भारतीय रेलवे नेटवर्क को ट्रेन सेवाओं के सभी क्‍लास को वित्तीय वर्ष 2016-17 के दौरान राजस्‍व का नुकसान हुआ है। हालांकि, केवल दो क्‍लास ऐसी रहीं जिन्‍होंने रेलवे को मुनाफा कमाकर दिया। इनके नाम हैं, AC 3 Tier और AC Chair Car। इन दोनों क्‍लासेस ने अपने ऑपरेशनल कॉस्‍ट को पूरा रिकवर करते हुए रेलवे को आमदनी कराई। यह खुलासा कैग (Comptroller and Auditor General) की एक रिपोर्ट में हुआ है। इसके अनुसार वित्‍तीय वर्ष 2016-17 में AC 3-Tier class ने 1,040.52 करोड़ रुपए के साथ मुनाफे में 12.43 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज कराई। दूसरी तरफ, AC Chair Car ने इसी दौरान 8.13 प्रतिशत बढ़ोतरी करते हुए 117.83 करोड़ रुपए का लाभ दिलाया।

CAG की इस रिपोर्ट के अनुसार रेलवे यात्रा के AC 3 Tier class ने 2012-13 में 494.99 करोड़ रुपये, 2013-14 में 410.67 करोड़ रुपये, 2014-15 में 881.52 करोड़ रुपये, 2015-16 में 898.06 करोड़ रुपये का लाभ कमाया। भारतीय रेलवे की AC Chair Car ने 2012-13 में 38.12 करोड़ रुपये, 2013-14 में 148.47 करोड़ रुपये, 2014-15 में 142.26 करोड़ रुपये, 2015-16 में 5.58 करोड़ रुपये का लाभ कमाया।

Leave a Reply

Next Post

यश बैंक के संस्थापक राणा कपूर की कहानी

शेयर करेनई दिल्ली । यस बैंक संकट से उसके ग्राहक सकते में हैं। दिवाली के आसपास जहां पीएमसी बैंक के ग्राहक परेशान थे, वहीं होली के समय देश के टॉप प्राइवेट बैंकों में शुमार यस बैंक के ग्राहक अपना पैसे डूबने को लेकर डरे हुए हैं। ATMs के बाहर लगी कतारों […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव