पीएम मोदी ने जारी किया बाघों का ताजा आंकड़ा, बोले- प्रकृति की रक्षा, हमारी संस्कृति का हिस्सा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 09 अप्रैल 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बाघों की जनसंख्या के अहम आंकडे़ जारी किए। पीएम मोदी ने जो आंकड़े जारी किए, उनके मुताबिक भारत में 2022 तक बाघों की आबादी 3167 पहुंच गई है, जो कि पिछली बार के 2967 के आंकड़े से 200 ज्यादा है। बता दें कि इससे पहले सुबह पीएम मोदी ने कर्नाटक के बांदीपुर और मुदुमलाल टाइगर रिजर्व का दौरा किया। पीएम ने यहां बाघों को बचाने के लिए 50 साल पहले शुरू किए गए प्रोजेक्ट टाइगर की सालगिरह पर कार्यक्रम का भी उद्घाटन किया।

मोदी ने बीटीआर में 22 किलोमीटर की सफारी के बाद पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के सीमावर्ती चामराजनगर जिले में मुदुमलाई टाइगर रिजर्व (एमटीआर) में थेप्पाकडू हाथी शिविर पहुंचे और ऑस्कर पुरस्कार विजेता वृत्तचित्र ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ के मुख्य सितारों बोमन-बेली युगल के साथ बातचीत की। कर्नाटक में मैसूरु-ऊटी राजमार्ग पर विशाल पश्चिमी घाटों के सुरम्य परिवेश के बीच स्थित बीटीआर नीलगिरि बायोस्फीयर रिजर्व का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके उत्तर पश्चिम में कर्नाटक के राजीव गांधी राष्ट्रीय उद्यान (नागराहोल) है।

इसके उत्तर में तमिलनाडु का मुदुमलाई वन्यजीव अभयारण्य है। दक्षिण और दक्षिण- पश्चिम में केरल का वायनाड वन्यजीव अभयारण्य है। कभी पूर्व महाराजाओं के निजी शिकार के मैदान और नीलगिरि की तलहटी में बसे, बांदीपुर में बाघों के साथ एक लंबा रिश्ता रहा है। पक्षियों की 200 से अधिक प्रजातियां और वनस्पतियों की विविधता इसके आकर्षण को बढ़ाती है। बांदीपुर में सागौन, शीशम, चंदन, भारतीय-लॉरेल, भारतीय किनो पेड़, विशाल गुच्छेदार बांस सहित इमारती लकड़ी के पेड़ों की एक विस्तृत श्रृंखला है।

Leave a Reply

Next Post

जेल में कुख्यातों को व्हीआईपी सुविधा देने वाले अधिकारियों पर योगी सख्त, बढ़ाई निगरानी...11 जेल खंगालेंगे 5 आईपीएस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 09 अप्रैल 2023। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जेलों में निगरानी बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में जेल में तैनात किए गए पांच आइपीएस अधिकारियों को चित्रकूट व बांदा समेत 10 जेलों का निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ताकि चित्रकूट व बरेली […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज