पुतिन ने रूस में सैन्य लामबंदी का दिया आदेश, तीन लाख रिजर्व सैनिकों को बुलाया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 21 सितंबर 2022। यूूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज देश में सैन्य लामबंदी का आदेश दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिमी देश रूस को तबाह व कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं। इन देशों ने हद पार कर दी है। इसके साथ ही पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेतावनी भी दी। रूसी समाचार एजेंसी आरटी ने पुतिन के हवाले से यह बात कही। आरटी के अनुसार पुतिन ने कहा है कि पश्चिमी देश रूस को तोड़ने-नष्ट करने का आह्वान कर रहे हैं, लेकिन हमवतन का भविष्य सुरक्षित करने के लिए यह कदम उठा रहे हैं। विशेष सैन्य अभियान ‘यूक्रेन जंग‘ का हमारा लक्ष्य अपरिवर्तित है। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन के लुहांस्क पीपुल्स रिपब्लिक (LPR) को मुक्त करा लिया गया है और डोनेत्स्क पीपुल्स रिपब्लिक डीपीआर (DPR) को भी आंशिक रूप से मुक्त करा लिया गया है। 

पश्चिमी देशों को पुतिन की चेतावनी
इसके साथ ही पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेतावनी दी कि यदि क्षेत्रीय अखंडता को खतरा पैदा हुआ तो रूस सभी उपलब्ध साधनों का उपयोग करेगा। इसे कोई झांसा नहीं समझा जाए। अपने देश की सैन्य मोर्चाबंदी के आदेश पर पुतिन ने दस्तखत कर दिए हैं और यह आज से ही लागू हो जाएगा। रूस के रक्षा मंत्री ने कहा कि देश में 3,00,000 रिजर्व सैनिकों को तैनात किया जाएगा। 

डोनेत्स्क और लुहांस्क बनेंगे रूस का हिस्सा, शुक्रवार से वोटिंग
इस बीच, यूक्रेन के दो शहरों डोनेत्स्क और लुहांस्क को रूस का हिस्सा बनाया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार से वोटिंग होगी।  पुतिन ने फरवरी में जंग छेड़ने से पहले यूक्रेन के इन दो शहरों को स्वतंत्र क्षेत्रों के तौर पर पहचान देने का एलान किया था। अब डोनेत्स्क, लुहांस्क, खेरसॉन और आंशिक रूप से रूस के कब्जे में मौजूद ज़ापोरिज्ज्यिया क्षेत्र में शुक्रवार से जनमत संग्रह कराने की घोषणा की। यह घोषणा उनके करीबी सहयोगी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा इसकी जरूरत बताए जाने के बाद की गई है। 
क्या है डोनेत्स्क और लुहांस्क की स्थिति
पूर्वी यूक्रेन में रूस की सीमा से लगे डोनेत्स्क की गिनती एक समय यूक्रेन के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र के तौर पर होती थी। यह डोनबास राज्य का मुख्य शहर है, जहां कई अहम खनिजों का भंडार है। यह शहर यूक्रेन के बड़े स्टील उत्पादक केंद्रों में से है। यहां की जनसंख्या करीब 20 लाख है। वहीं, लुहांस्क जिसे पहले वोरोशिलोवग्राद के नाम से जाना जाता था, यूक्रेन के लिए कोयले का अहम भंडार है। यह शहर भी डोनबास क्षेत्र का हिस्सा है और रूस के साथ सीमा साझा करता है। इस शहर का उत्तरी हिस्सा ब्लैक सी से लगता है। 

इस क्षेत्र को लेकर रूस और यूक्रेन में क्यों है तनाव
डोनेत्स्क और लुहांस्क, यूक्रेन के जिस डोनबास प्रांत का हिस्सा हैं वह रूस और यूक्रेन के बीच तनाव की मुख्य जड़ रहा है। दरअसल, सोवियत संघ के विघटन के बाद डोनबास क्षेत्र यूक्रेन का हिस्सा बना। उधर, रूस का कहना है कि डोनबास की अधिकतर जनता रूसी भाषा बोलती है और इसलिए उसे यूक्रेन के राष्ट्रवाद से बचाया जाना जरूरी है। 

Leave a Reply

Next Post

रोहित ने गुस्से में कार्तिक की गर्दन पकड़ी, मैच से पहले युवराज से मिले विराट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 21 सितंबर 2022। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कंगारू टीम के नाम रहा। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच चार गेंद रहते चार विकेट से जीता। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 208 रन बनाए थे, लेकिन गेंदबाज […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप