रणबीर कपूर का ‘लव एंड वॉर’ वाला अंदाज छाया

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई, 24 सितंबर 2026। संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ लगातार दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रही है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे दमदार कलाकारों से सजी इस फिल्म की पहली झलक ने अब एक्साइटमेंट को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है। मेकर्स ने रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया है, जिसमें उनका अंदाज पहले से बिल्कुल अलग नजर आ रहा है।

पोस्टर में रणबीर अपने किरदार में पूरी तरह डूबे दिखाई दे रहे हैं। भंसाली की फिल्मों की पहचान रही भव्यता, विजुअल डिटेलिंग और सिनेमाई सौंदर्य इस पहली झलक में भी साफ नजर आता है। रणबीर का नया अवतार फैंस के लिए खास सरप्राइज बनकर सामने आया है।

पोस्टर के साथ सुनाई दे रहा बैकग्राउंड म्यूजिक भी इसके विजुअल प्रभाव को और मजबूत करता है। रोमांस, ड्रामा और भव्य सिनेमाई प्रस्तुति के लिए पहचाने जाने वाले संजय लीला भंसाली एक बार फिर बड़े पर्दे पर प्रेम की एक नई कहानी पेश करने जा रहे हैं। ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 21 जनवरी 2027 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में दुनियाभर में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Next Post

यूपीआई पर शुल्क के खिलाफ जनता और व्यापारी सरकार फैसला वापस ले - कांग्रेस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 24 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि यूपीआई पर शुल्क के खिलाफ आमजनता और व्यापारी दोनों है ऐसे में सरकार हठधर्मिता छोड़कर फैसला वापस ले एवं पूर्व की तरह निःशुल्क करे। यूपीआई शुल्क के बाद व्यापारियों के द्वारा नगदी […]

You May Like

लगातार स्ट्रेस लेने से दिमाग की कार्यक्षमता प्रभावित होती है....|....अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमान सेठी ने दिखाया सपनों का आशियाना....|....75 प्रतिशत शो घटने से परेशान है AICWA....|....मुक्केबाज लैरेनलाकपाम मीतेई ने फाइनल में बनाई जगह....|....अबू धाबी में यूएफसी स्टार पर हमला....|....आईपीएल: हार्दिक-अर्शदीप से पहले भी हुए बड़े ट्रेड....|....चौथे-पांचवें मैच के लिए न्यूजीलैंड टीम में बड़ा बदलाव....|....मेटा पर ब्राजील में 12.58 करोड़ जुर्माना....|....बाजार में लगातार नौवें दिन तेजी....|....एनवीडिया में नेतृत्व संकट: जेन्सन हुआंग की जगह सीएफओ कोलेट क्रेस संभालेंगी कमान?