‘आई एम कॉम्पलैन ब्वॉय- गर्ल’के माध्यम से माधुरी दीक्षित ने बढ़ते बच्चों के लिए प्रोटीन की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 21 जनवरी 2024। ज़ायडस वैलनैस लिमिटेड की ओर से जाने-माने  हेल्थ फूड ड्रिंक कॉम्पलैन ने बॉलीवुड की सुपरस्टार माधुरी दीक्षित के साथ नए विज्ञापन ‘आई एम कॉम्पलैन ब्वॉय-गर्ल’ की घोषणा की है। इस नए विज्ञापन में माधुरी दीक्षित दर्शकों को संदेश देती हैं कि बढ़ते बच्चों के लिए प्रोटीन बहुत ज़रूरी है और कॉम्पलैन के सेवन का सुझाव देती हैं, जिसमें किसी भी अन्य प्रमुख किड्स हेल्थ फूड ड्रिंक की तुलना में 63 फीसदी अधिक प्रोटीन है, ऐसे में यह बच्चों के लिए प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत है। माधुरी हिंदी भाषी क्षेत्रों में इस विज्ञापन का चेहरा होंगी। नए विज्ञापन में माधुरी स्कूल के वार्षिक दिवस समारोह के दौरान बच्चों और उनकी माताओं से बात करती हुई दिखाई देती हैं। इस बातचीत के दौरान वे बताते हैं कि डॉक्टरों के अनुसार बच्चों की बढ़ती उम्र में प्रोटीन बहुत ज़रूरी है और रोज़ाना का आहार उनकी प्रोटीन की ज़रूरत को पूरा नहीं कर पाता। वे बच्चों के लिए कॉम्पलैन के इस्तेमाल की सलाह देते हैं क्योंकि 34 ज़रूरी पोषक तत्वों से बने कॉम्पलैन में किसी भी अन्य किड्स हेल्थ फूड ड्रिंक की तुलना में 63 फीसदी ज़्यादा प्रोटीन है। इसलिए कॉम्पलैन बच्चों की याददाश्त और एकाग्रता बढ़ाता है, साथ ही उन्हें 2 गुना तेज़ी से विकसित होने में मदद करता है। ब्राण्ड की प्रतिष्ठित टैगलाईन ‘आई एम कॉम्पलैन ब्वॉय-गर्ल’ के साथ विज्ञापन खत्म हो जाता है।
     कॉम्पलैन के नए विज्ञापन पर बात करते हुए तरूण अरोड़ा, सीईओ, ज़ायडस वैलनैस ने कहा, ‘‘कॉम्पलैन बच्चों की हेल्थ फूड ड्रिंक कैटेगरी में जाना-माना ब्राण्ड है, यह 100 फीसदी दूध के प्रोटीन से बना है। पिछले सालों के दौरान हमने माताओं को जागरुक बनाया है कि अपने बच्चों के पूर्ण विकास के लिए उन्हें अच्छी गुणवत्ता का प्रोटीन सही मात्रा में देना चाहिए। माधुरी न सिर्फ सुपरस्टार और जानी-मानी अभिनेत्री हैं बल्कि अपने बच्चों की देखभाल करने वाली मां भी हैं। जो अपने बच्चों के विकास को महत्व देती रही हैं। उनकी इसी विश्वसनीयता को देखते हुए हमने उनके साथ हाथ मिलाया है, ताकि वे माताओं को उनके बच्चों की बढ़ती उम्र में प्रोटीन की ज़रूरत और सही पोषक विकल्पों के बारे में जागरुक बना सकें। उन्हें बता सकें कि कैसे कॉम्पलैन बच्चां की प्रोटीन की ज़रूरत को पूरा करने के लिए बेहतरीन समाधान है।’  
कॉम्पलैन के साथ साझेदारी के बारे में बात करते हुए माधुरी दीक्षित ने कहा, ‘‘जाने-माने ब्राण्ड के साथ साझेदारी करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है क्यों कि ‘आई एम अ कॉम्पलैन मॉम’। एक मां के रूप में मैं दूसरी माताओं की मुश्किलों को समझती हूं, जिन्हें अपने बच्चों के विकास के लिए सही पोषण के चुनाव के लिए कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस नए विज्ञापन के माध्यम से हम उनकी मुश्किलों को हल करना चाहते हैं, ताकि वे सोच-समझ कर अपने बच्चों के लिए पोषण के सही विकल्प चुन सकें और उनके बच्चों के विकास के साथ कोई समझौता न हो।’

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री के आह्वान पर जिलेभर के मंदिरों में चल रही साफ-सफाई

शेयर करेराम लला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव को लेकर शहर से गांव तक लोगों में अभूतपूर्व उत्साह गांवों में निकाली जा रही प्रभात फेरी, रामोत्सव की तैयारियां जोरो पर छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर, 21 जनवरी 2024। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर जिले के मंदिरों और तीर्थ स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप