मोहन मरकाम बने मंत्री: राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रहे मौजूद

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 14 जुलाई 2023। छत्तीसगढ़ में पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल बिस्वाभूषण हरिचंदन ने उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में सीएम भूपेश बघेल के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन मौजूद रहे। प्रदेश कांग्रेस संगठन और कैबिनेट में फेरबदल के बाद अब मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव हो सकता है। सीएम भूपेश बघेल ने इसे लेकर बहुत पहले ही संकते दे चुके हैं।

मोहन मरकाम का राजनीतिक सफर
मंत्री मोहन मरकाम का जन्म एक किसान परिवार में 15 सितंबर 1967 को हुआ था। उनके पिता भीखराय मरकाम थे। मरकाम ने अपने करियर की शुरुआत शिक्षाकर्मी के रूप में की। शिक्षाकर्मी वर्ग एक और शिक्षाकर्मी वर्ग 2 के रूप में काम किया। बाद में राजनीति में एंटी होने पर उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़ दी। साल 1990 में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ली थी। वर्ष 1993, 1998 और 2003 के विधानसभा चुनाव में दावेदारी की थी, लेकिन कांग्रेस से टिकट नहीं मिली। साल 2008 में मरकाम पहली बार कोंडागांव सीट से चुनावी मैदान में उतरे। उनकी प्रतिद्वंदी बीजेपी की लता उसेंडी थी। जिनसे वह 2 हजार 771 मतों से हार गए। साल 2013 के चुनाव में पार्टी ने फिर उन्हें मौका दिया पर इस चुनाव में भी वो बाजी नहीं मार पाए। साल 2018 विधानसभा चुनाव में एक बार फिर मोहन मरकाम को मौका मिला। इस बार उन्होंने लता उसेंडी को भारी मतों से परास्त किया। इसके बाद साल 2018 में कांग्रेस ने तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को सीएम बनाया। बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले से आदिवासी चेहरा होने से मोहन मरकाम को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। 

Leave a Reply

Next Post

शिव मंदिर में तोड़फोड़: शिवलिंग सहित स्थापित कई मूर्तियां तोड़ी; अंदर रखा सामान भी किया चोरी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 14 जुलाई 2023। कोरबा में गुरुवार देर रात कुछ लोगों ने शिव मंदिर में तोड़फोड़ कर दी। मंदिर का ताला तोड़कर घुसे बदमाशों ने अंदर स्थापित शिवलिंग सहित कई मूर्तियों को खंडित कर दिया। इसके साथ ही वहां रखा सारा सामान भी चोरी कर ले […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'