जब छत्तीसगढ़ बर्बाद हो रहा था, जनता बेहाल थी तब कहां थे कौशिक जी : शैलेश नितिन त्रिवेदी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

कोरोना को भारत में महामारी में बदला तो भाजपा की केंद्र सरकार ने ही

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर। 26 सितंबर 2020। प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पूछा है कि  जब 15  साल छत्तीसगढ़ बर्बाद हो रहा था, जनता बेहाल थी तब कहां थे कौशिक जी ? देश में करोना की स्थिति या 15 साल छत्तीसगढ़ को बदहाल करना हो, भाजपा की सरकारें हमेशा जन विरोधी कार्यों में लगी रहीं। धरमलाल कौशिक के राज्य सरकार पर लगाए गए आरोपों पर कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा की सरकार में झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं की एक पूरी पीढ़ी का हत्याकांड हर दिन 4 से अधिक किसानों की आत्महत्या 14000 महिलाओं का लापता होना माओवाद का दक्षिण बस्तर के 3 ब्लाकों से बढ़कर 14 जिलों तक पहुंच जाना नसबंदी कांड  ऑंखफोड़वा कांड सारकेगुड़ा कांड पेद्दागेलूर कांड जैसे गंभीर मामलों के समय धरमलाल कौशिक जी को राज्य सरकार की जिम्मेदारी की बात क्यों समझ में नहीं आई? देश में गरीबी रेखा के नीचे रहने वालों का प्रतिशत 15 साल तक बढ़ता रहा छत्तीसगढ़ देश में सबसे ज्यादा झुग्गियों वाला प्रदेश बन गया तब धरमलाल कौशिक जी को रमनसिंह सरकार की जिम्मेदारी क्यों समझ में नहीं आई ? आज कांग्रेस की सरकार में छत्तीसगढ़ लगातार खुशहाली की ओर बढ़ रहा है किसान कर्ज मुक्त हुए हैं व्यापार प्रगति कर रहा है मजदूरों को देश में सबसे ज्यादा काम मिल रहा है और करो ना पर देश के अन्य राज्यों और खासकर भाजपा शासित राज्यों के मुकाबले छत्तीसगढ़ में बहुत बेहतर नियंत्रण हुआ है और ऐसे समय धरमलाल कौशिक जी राज्य सरकार की जिम्मेदारी की बात कर रहे हैं। 

15 साल तक धरमलाल कौशिक जी जिस सरकार का हिस्सा रहे उसकी जिम्मेदारी का ख्याल धरमलाल कौशिक जी को क्यों नहीं आया ? 

क्या सत्ता के मद में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की आंखें बंद हो गई थी जो आज भी इस तरह की आधारहीन और जन विरोधी बातें कर रहे हैं ?

भाजपा विधायक दल के नेता धरमलाल कौशिक द्वारा करोना की स्थिति पर दिए गए बयान पर कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा सरकार ने एक से एक ख्याली पुलाव करोना महामारी के समय पकाए जिसका परिणाम देश भुगत रहा है । आज देश में करोना संक्रमितों की संख्या 60 लाख हो चुकी है। 

21 दिन में करोना को हराना , 21 दिन में करोना को हराना , आरोग्य सेतु एप से सुरक्षा, 20 लाख करोड़ का पैकेज , आत्मनिर्भर बनना , सीमा में कोई नहीं घुसा , संक्रमण की स्थिति संभली हुई 

 मोदी जी की सारी बातें झूठ निकली। सिर्फ पीएम केयर में धन इकट्ठा करके और देश की संपदा अपने चहेते निजी पूंजी पतियों को देने से मोदी की आपदा में अवसर की तलाश करने की बात ही सच निकली ।

कांग्रेस संचार प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि मोदी का अहंकार देश में कोरोना के बढ़ने का कारण बना जब राहुल गांधी ने बार-बार चेतावनी दी की करो ना एक बड़ी आपदा के रूप में आ रहा है उस समय मोदी अपने स्वनिर्मित अहंकार के मकड़जाल में फंसे हुए थे। देश की चिंता छोड़ कर मोदी नमस्ते ट्रंप मध्य प्रदेश की निर्वाचित सरकार को गिराने जैसे कार्यों में व्यस्त थे।

कांग्रेस संचार प्रमुख ने कहा है कि भाजपा विधायक दल के नेता धरमलाल कौशिक एक वरिष्ठ नेता है और उन्हें निश्चित रूप से यह ज्ञात है कि देश में करोना मामले की संख्या 60 लाख होने जा रही है। देश में अभी तक 90 हजार से अधिक मौतें करोना में हो चुकी है। छत्तीसगढ़ की स्थिति अभी भी देश से बहुत बेहतर बनी हुई है। देश में करुणा संक्रमित ओं की संख्या साढे चार हजार पहुंच रही है जबकि छत्तीसगढ़ में यह संख्या अभी भी 3000 ही है। देश में करुणा संक्रमण से 90 हजार से अधिक मौतें हो चुकी है जो संख्या 68 प्रति 10 लाख है जबकि छत्तीसगढ़ में 777 मौतें हुई हैं जो सिर्फ 24 प्रति 10 लाख है।

कांग्रेश संचार विभाग के प्रमुख शैलेश सचिन त्रिवेदी ने कहा है कि संक्रमित ओं की संख्या या मृत्यु पर कोई प्रतियोगिता नहीं हो रही है और करो ना एक गंभीर मानवीय आपदा है जिसका सबको मिलकर मुकाबला करना है। धरमलाल कौशिक जैसे वरिष्ठ भाजपा नेता यदि ऐसे मामलों में झूठ बोलने की राजनीति करते ही रहेंगें तो उन्हें कभी छत्तीसगढ़ की जनता माफ नहीं करेगी।

 

Leave a Reply

Next Post

जनहितैषी नीतियों के कारण कोरोना संकट काल में भी छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था बनी रही गतिशील : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

शेयर करेराजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त किसानों को राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने कोण्डागांव जिले को दी 300 करोड़ की सौगात देश-दुनिया ने छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना को सराहा कोण्डागांव जिले में स्वरोजगार को बढ़ावा देने कई अभिनव कार्यक्रम शुरू छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 26 सितंबर […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप