दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, आरके पुरम के झुग्गी बस्ती इलाके में दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 18 जून 2023। देश की राजधानी दिल्ली के आरके पुरम इलाके में रविवार को बड़ी वारदात हुई। दो महिलाओं को गोली मारने की घटना सामने आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के आरोप में अर्जुन और माइकल नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि उनका महिला के भाई के साथ पैसे का विवाद चल रहा था।

जानकारी के अनुसार, अंबेडकर नगर के झुग्गी बस्ती इलाके में दो महिलाओं को गोली मारी गई है। दोनों महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई।  पुलिस के अनुसार, आज सुबह करीब 4:40 बजे थाना आरके पुरम में एक पीसीआर कॉल आई। जिसमें कहा गया कि अंबेडकर बस्ती में कुछ लोगों ने कॉल करने वाले शख्स की बहनों को गोली मार दी है। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां जानकारी मिली कि पिंकी (30) और ज्योति (29) को गोली मारी गई है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर मुख्य रूप से पीड़ित महिलाओं के भाई पर हमला करने आए थे। प्रथम दृष्टया मामला रुपयों से लेन-देन का विवाद लग रहा है। दोनों महिलाओं की हत्या से राजधनी दिल्ली में सनसनी फैल गई। वहीं, महिलाओं की हत्या के बाद परिजनों का हाल बेहाल है। पुलिस जांच में जुटी है। 

केजरीवाल ने जताया दुख
वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना पर दुख जताते हुए कहा दोनों महिलाओं के परिवारों के साथ हमारी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। दिल्ली के लोग अपने आप को बहुत असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। जिन लोगों को दिल्ली की कानून व्यवस्था संभालनी है, वो कानून व्यवस्था ठीक करने के बजाय पूरी दिल्ली सरकार पर कब्जा करने के षड्यंत्र कर रहे हैं। आज अगर दिल्ली की कानून व्यवस्था एलजी की बजाय ‘आप’ सरकार के अधीन होती तो दिल्ली सबसे सुरक्षित होती।

Leave a Reply

Next Post

ओडिशा में फिर पटरी से उतरी ट्रेन, मालगाड़ी के चार डिब्बे हुए बेपटरी, बड़ा हादसा टला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बालासोर 18 जनू 2023। ओडिशा के बालासोर जिले में तीन ट्रेनों की भीषण दुर्घटना के एक पखवाड़े के बाद रायगडा जिले में शनिवार को अंबाडोला के पास एक मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, किसी तरह के जानमान […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प