माणिपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोरेह एसडीपीओ की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

इंफाल 16 जनवरी 2024। मणिपुर में हिंसा अभी जारी है। मोरेह के एक उपसंभागीय पुलिस अधिकारी की हत्या में कथित तौर पर शामिल होने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को विशेष कमांडो टीम ने सोमवार शाम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मोरेह कॉलेज के पास गश्त के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखा, जिन्होंने सुरक्षाकर्मियों के वाहनों पर गोलियां चलाईं और मकानों में जाकर छिप गए। सुरक्षा बलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और मोरेह कॉलेज के पास घरों को घेर लिया। बाद में, दोनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया गया। उनके कब्जे से एक आग्नेयास्त्र और गोला-बारूद जब्त होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

हालांकि, महिलाओं के एक समूह ने मोरेह पुलिस थाने के सामने प्रदर्शन किया। इन लोगों ने दोनों व्यक्तियों की रिहाई की मांग की।

यह है मामला
31 अक्तूबर की सुबह मोरेह के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी चिंगथम आनंद कुमार की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह हेलीकॉप्टर लैंडिंग के लिए पूर्वी मैदान पर तैयारियों की देखरेख कर रहे थे। गिरफ्तार किए गए लोग आनंद की हत्या के मामले में ‘मुख्य संदिग्धों’ में शामिल हैं।

जातीय हिंसा से दहल रहा है मणिपुर
गौरतलब है कि मणिपुर पिछले साल मई से जातीय हिंसा से दहल रहा है और 180 से अधिक लोग मारे गए हैं। मेइतेई समुदाय द्वारा अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में जनजातीय एकजुटता मार्च आयोजित किए जाने के बाद 3 मई को हिंसा भड़क उठी। मणिपुर की आबादी में मैतेई लोगों की संख्या लगभग 53 प्रतिशत है और वे ज्यादातर इम्फाल घाटी में रहते हैं, जबकि आदिवासी, जिनमें नागा और कुकी शामिल हैं, 40 प्रतिशत हैं और मुख्य रूप से पहाड़ी जिलों में रहते हैं।

Leave a Reply

Next Post

लियोनल मेसी बने साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, महिलाओं में ऐताना बोनमती ने जीता अवॉर्ड

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 16 जनवरी 2024। अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने पिछले चार वर्षों में तीसरी बार सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार जीता है। उन्होंने करीबी मुकाबले में नॉर्वेजियन स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड को पीछे छोड़ा। वहीं, महिलाओं में ऐताना बोनमती ने यह पुरस्कार अपने नाम किया। सितारों […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'