लघु उद्यमियों एवं जरूरतमंदों को उदारतापूर्वक ऋण प्रदान करें बैंकर्स-कलेक्टर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति बैठक संपन्न

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बिलासपुर 09 अक्टूबर 2024। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) की बैठक ली। कलेक्टर  ने बैंकर्स से कहा कि छोटा व्यवसाय करने वाले लघु उद्यमियों एवं जरूरतमंद हितग्राहियों को उदारतापूर्वक ऋण प्रदान करें। आपकी मदद एवं सहयोग से किसी की जिंदगी बदल सकती है। छोटे उद्यमियों को ऋण प्रदान करना बैंकों की ताकत है। इससे सरकार के आत्मनिर्भर भारत और हर व्यक्ति को रोजगार देने की मंशा पूरी होती है। कलेक्टर ने सभी बैंकों को साख जमा अनुपात (सीडी रेशो) बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में अधिक से अधिक ऋण प्रदान कर लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएं। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले में महिला स्वसहायता समूह की महिलाएं मजबूती से कार्य कर रही है और आर्थिक स्वावलंबन के अद्भुत परिणाम मिल रहे हैं। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए इस दिशा में कार्य करते हुए अधिक से अधिक ऋण प्रदान करें। उन्होंने कहा कि जिले में धान की बिक्री करने वाले पंजीकृत किसानों का अभियान चलाकर शत-प्रतिशत किसान क्रेडिट कार्ड बनाने की जरूरत है। उन्होंने इसके लिए प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पशुपालन विभाग, मछली पालन विभाग सहित उद्योग विभाग एवं अन्य विभागों के प्रकरणों में आ रही दिक्कतों का निराकरण करने के लिए कहा। कलेक्टर ने पशुपालन, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, पीएम स्वनिधि योजना, शिक्षा ऋण, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम सहित शासन की विभिन्न योजना अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।
नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने नगरीय निकाय अंतर्गत शासन की विभिन्न योजनाओं में लंबित प्रकरणों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने इसके जल्द निराकरण के संबंध में बैंको को कहा। लीड बैंक मैनेजर ने बताया कि जिले में 259 बैंक शाखाएं, 320 एटीएम और 483 ग्राम पंचायतों के सभी गांवों में 4988 बीसी/कियोस्क संचालित हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न  योजनाओं के तहत महिलाओं, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के हितग्राहियों को ऋण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एनआरएल अंतर्गत समूह की महिलाओं को व्यापक पैमाने पर ऋण प्रदान किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जनधन योजना अंतर्गत 12 लाख 42 हजार 892 खाते खोले गए हैं। शिक्षा ऋण अंतर्गत  ऋण प्रदान किया जा रहा है। जिले में 75.73 करोड़ रूपए शिक्षा ऋण का वितरण किया गया है जिनमें से 595 छात्राओं को 35.43 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि विद्यालक्ष्मी पोर्टल छात्रों को शैक्षिक ऋण और छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने और जानकारी पाने के लिए एक प्लेटफ़ॉर्म मुहैया कराता है। इस पोर्टल पर, छात्रों को बैंकों की शैक्षिक ऋण योजनाओं के बारे में जानकारी मिलती है। यहां छात्रों के लिए सामान्य शैक्षिक ऋण आवेदन पत्र भी उपलब्ध है। इस पोर्टल का इस्तेमाल करने से छात्रों को बैंक शाखाओं में जाने की ज़रूरत नहीं पड़ती। इस पोर्टल पर लोन आवेदन की स्थिति देखने की सुविधा भी मिलती है।
इस पोर्टल पर, स्कॉलरशिप स्कीम्स और लोन स्कीम्स को एक ही जगह पर लाया गया है। लीड बैंक मैनेजर ने शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सभी बैंकों द्वारा किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी दी। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री आरपी चौहान, अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं बैंकर्स उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

हिट मशीन खेसारीलाल यादव और आकांक्षा पूरी की अपकमिंग फिल्म "राजाराम" का पहला गाना 'चुम्मा चुम्मा' रिलीज होते ही मचा रहा है धमाल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ रंजन सिन्हा मुंबई 09 अक्टूबर 2024। टेक्नीशियन फिल्म फैक्ट्री के बैनर तले बनी निर्माता पराग पाटिल और आर. आर. प्रिंस की अपकमिंग फिल्म “राजाराम” का सुपर हॉट गाना ‘चुम्मा चुम्मा’ रिलीज होते ही धूम मचा रहा है। गाना सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल के […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप