दूसरे चरण का मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 11.40 फीसदी वोटिंग, इन बड़े चेहरों ने डाला वोट

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मणिपुर 05 फरवरी 2022। मणिपुर में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान शनिवार सुबह शुरू हो गया। छह जिलों की 22 विधानसभा सीटों पर मतदाता 92 उम्मीदवारों का भविष्य तय करने के लिए बढ़ चढ़कर वोटिंग में हिस्सा ले रहे हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश अग्रवाल ने कहा कि कोविड-19 के सुरक्षा प्रोटोकॉलों का पालन करते हुए 1247 मतदान केंद्रों पर मतदान के लिए सभी बंदोबस्त कर लिए गए हैं। दूसरे चरण में मैदान में उतरे कुछ प्रमुख उम्मीदवारों में तीन बार मणिपुर के मुख्यमंत्री रह चुके ओ इबोबी सिंह और पूर्व उप मुख्यमंत्री गैखंगम गंगमेई शामिल हैं। दोनों नेताओं कों कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। बताया गया है कि मतदान शाम चार बजे तक चलेगा।

भाजपा से निकाले गए नेता के घर के बाहर बम धमाका

मणिपुर में दूसरे चरण के मतदान के बीच भाजपा के एक पूर्व नेता के घर के बाहर जबरदस्त धमाका हुआ। बताया गया है कि इंफाल पश्चिम जिले के लामफेल इलाके में चौधरी बिजॉय के घर के बाहर विस्फोट हुआ। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस घटना को अंजाम देने वालों की पहचान नहीं हो पाई है। 

मणिपुर में वोटिंग से पहले क्या बोला युवा?

मणिपुर में दूसरे फेज की वोटिंग जारी है। थोउबाल जिले में भी सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ देखी गई। इस बीच युवाओं ने बताया कि राज्य में बेरोजगारी एक बड़ा मसला है। हम इस बार ज्यादा रोजगार के लिए वोट कर रहे हैं। 

कांग्रेस-भाजपा के बड़े चेहरों ने डाला वोट

मणिपुर में दूसरे चरण का मतदान जारी है सुबह 9 बजे तक राज्य में 11.40 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। जिन बड़े नामों ने अब तक मतदान में हिस्सा लिया है, उनमें पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता ओकराम इबोबी सिंह और भाजपा नेता थोकचोम राधेश्याम सिंह शामिल हैं।

मणिपुर के पूर्व सीएम का दावा- कांग्रेस लाएगी बहुमत

मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता ओकराम इबोबी सिंह ने शनिवार को मतदान के बाद कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम इस बार थौबल में 10 में 9 सीट जीत रहे हैं और हम मणिपुर में पूर्ण बहुमत से जीतने वाले हैं।

Leave a Reply

Next Post

रूस-यूक्रेन: जंग के बीच बड़ा साइबर अटैक, यूरोप के हजारों यूजर्स का इंटरनेट ठप

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कीव 05 मार्च 2022। रूस और यूक्रेन के बीच चले रही जंग के बीच अब तक के सबसे बड़े साइबर अटैक की खबर है। इस अटैक के बाद यूरोप के कई शहरों के हजारों यूजर्स का इंटरनेट बंद हो गया है। ऑरेंज के मुताबिक पिछले महीने […]

You May Like

राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया....|....प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्मा....|....आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती महुरकर....|....सरकार को सौंपे 5 लाख पौधे, ग्रीन गड़चिरोली मिशन को मिली नई उड़ान....|....छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल