सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गुरुग्राम 10 मार्च 2026। गुरुग्राम के बिलासपुर थाना इलाके स्थित सिधरावली में सिग्नेचर ग्लोबल की निर्माणाधीन सोसाइटी में सोमवार रात बेसमेंट की मिट्टी के साथ दीवार ढहने से सात मजदूरों की मौत हो गई। चार घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। पुलिस ने राहत और बचाव कार्य के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया। गहराई ज्यादा होने की वजह से बचाव दल को काफी समस्या आ रही थी। देर रात तक बचाव कार्य जारी रहा।

पुलिस के मुताबिक, हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। मिट्टी से निकालकर मजदूरों को राजस्थान के भिवाड़ी स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सात मजदूरों को मृत घोषित कर दिया, जबकि चार मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। डीसीपी मानेसर दीपक कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही बचाव कार्य शुरू करा दिया गया। हादसे की जांच की जा रही है। 

समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान
छानबीन के दौरान पता चला है कि घटना करीब 7:30 बजे की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हादसे के बाद प्रोजेक्ट मैनेजर की ओर से पहले अपने स्तर पर ही मजदूरों को निकल जाने का प्रयास किया गया। जब मामला बिगड़ता देखा तो पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। राहत के काम में जुड़े लोगों का मानना है कि अगर समय पर जानकारी मिल गई होती तो कई मजदूर की जान बच सकती थी। 

60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर
सिग्नेचर ग्लोबल बिल्डर के सिटी ऑफ कलर्स के नाम से प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। जहां सोमवार की रात करीब 7:30 बजे निर्माणाधीन साइट के बेसमेंट की मिट्टी टूट कर मजदूरों पर गिर गई। साथ में दीवार भी ढह गई। करीब 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूरों को निकालने के लिए राहत-बचाव कार्य शुरू किया। भिवाड़ी के सरकारी अस्पताल पहुंचे मजदूरों में सतीश, भागीरथ, मिलन, मंगोल, शिव शंकर, परमेश्वर समेत सात को मृत घोषित कर दिया। चार मजदूर छोटेलाल, शिवकांत, दीन दयाल, इंद्रजीत की हालत गंभीर बताई गई है। घायल व मृतक मजदूर यूपी व नेपाल के बताए जा रहे हैं। बिलासपुर थाना के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

होली पर गए थे मजदूर घर वरना हो जाता और बड़ा हादसा
बिल्डर का प्रोजेक्ट पर काफी दिनों से चल रहा था। यूपी के रहने वाले श्रमिकों की एक टोली होली पर घर गई हुई है जो अभी तक वापस नहीं आई है।

Leave a Reply

Next Post

बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 10 मार्च 2026। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ‘परिवर्तन यात्रा’ के दौरान विभिन्न जिलों में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिल रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जनसभाओं को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला और […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप