भर्ती घोटालों से बंगाल की बदनामी हुई, हमें राज्य को इस छवि को बदलना होगा: शुभेंदु अधिकारी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 23 मई 2026। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि पूर्ववर्ती राज्य सरकार के कार्यकाल में हुए विभिन्न भर्ती घोटालों के कारण राज्य की बदनामी हुई है और प्रदेश को इस स्थिति से बाहर निकाले जाने की जरूरत है। शुभेंदु ने कहा कि पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार के दौरान हुई इन अनियमितताओं के कारण कलकत्ता उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय को हस्तक्षेप करना पड़ा, जिससे पश्चिम बंगाल की साख को गहरा नुकसान पहुंचा। मुख्यमंत्री ने कहा, ”हमें अपने पश्चिम बंगाल को इस स्थिति से बाहर निकालना होगा।” शुभेंदु ने केंद्र सरकार द्वारा आयोजित रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए कहा कि शिक्षा और बौद्धिकता के उच्च मानकों के लिए पहचाने जाने वाले पश्चिम बंगाल की स्कूल भर्ती और नगर निकाय भर्ती घोटालों के कारण ”बदनामी” हुई है।

उन्होंने कहा, ”परीक्षा केंद्र इस कदर बदनाम हो गए कि पूर्व रेलवे, दक्षिण पूर्व रेलवे और पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने राज्य में अपनी भर्ती परीक्षाएं आयोजित करना बंद कर दिया।” उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के युवाओं को बिहार, असम और ओडिशा जैसे पड़ोसी राज्यों में जाकर परीक्षाएं देनी पड़ रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों के बेहतर करियर के सपने के साथ उन्हें पढ़ाते हैं, लेकिन तृणमूल सरकार के दौरान राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में भर्तियों में हुई अनियमितताओं ने उनके सपने चकनाचूर कर दिए। 

Leave a Reply

Next Post

मेरठ में नर्स की हत्या कर ई-रिक्शा से मेडिकल कॉलेज के बाहर फेंका शव! वार्ड बॉय और बहन पर केस दर्ज, मुख्य आरोपी फरार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मेरठ 23 मई 2026। उत्तर प्रदेश के मेरठ में मेडिकल कॉलेज की एक संविदा नर्स की कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में मेडिकल कॉलेज के एक वार्ड बॉय और उसकी बहन के खिलाफ […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला