मेरठ में नर्स की हत्या कर ई-रिक्शा से मेडिकल कॉलेज के बाहर फेंका शव! वार्ड बॉय और बहन पर केस दर्ज, मुख्य आरोपी फरार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मेरठ 23 मई 2026। उत्तर प्रदेश के मेरठ में मेडिकल कॉलेज की एक संविदा नर्स की कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में मेडिकल कॉलेज के एक वार्ड बॉय और उसकी बहन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी बहन को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।

पारिवारिक विवाद के बीच मायके में रह रही थी अंजलि
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान अंजलि शर्मा (25) के रूप में हुई है, जो मेडिकल कॉलेज में संविदा नर्स थीं। पारिवारिक विवाद के चलते वह अपने मायके में रह रही थीं। मेडिकल कॉलेज में कार्यरत वार्ड बॉय सूफियान से अंजलि की दोस्ती हो गई थी। सूफियान अविवाहित है और उसने करीब 5 महीने पहले ही मेडिकल कॉलेज में नौकरी शुरू की थी। हालांकि, पिछले 2 महीनों से वह काम पर नहीं जा रहा था।

ड्यूटी जाने के बजाय सूफियान के घर पहुंची नर्स
पुलिस के मुताबिक गुरुवार सुबह अंजलि ड्यूटी के लिए घर से निकली थी, लेकिन मेडिकल कॉलेज जाने के बजाय वह सूफियान के घर पहुंची। आरोप है कि वहां सूफियान ने अपनी बहन साजिदा के साथ मिलकर दुपट्टे से गला दबाकर अंजलि की हत्या कर दी। इसके बाद अंजलि के शव को ई-रिक्शा में रखकर मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन विभाग के बाहर छोड़ दिया गया, जहां के कर्मचारियों ने अंजलि की पहचान कर उसके परिजनों और पुलिस को इसकी सूचना दी।

अस्पताल के बाहर लाश मिलने से मचा हड़कंप
नगर पुलिस अधीक्षक विनायक गोपाल भोसले ने शुक्रवार को बताया कि अपराह्न करीब 2 बजे सूचना मिली थी कि एक महिला को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर साजिदा की पहचान की गई और उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसके भाई सूफियान की संलिप्तता भी सामने आई है। भोसले ने कहा कि सूफियान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

शादी से इनकार करने पर वारदात को दिया अंजाम
हत्या के कारण के बारे में पूछे जाने पर नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी अंजलि शर्मा पर शादी के लिए दबाव बना रहा था, जबकि अंजलि इसके लिए तैयार नहीं थी। धर्मांतरण के पहलू पर पूछे गए सवाल के जवाब में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अब तक की जांच में व्हाट्सऐप चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों में धर्मांतरण जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। हालांकि, मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

बिहार सरकार का बड़ा फैसला: 21 जून को होने वाली NEET-UG परीक्षा के छात्रों को मिलेगी मुफ्त बस यात्रा की सुविधा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 23 मई 2026। बिहार सरकार ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) की 21 जून को दोबारा आयोजित परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों के लिए राज्य संचालित बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मुहैया कराए जाने की शनिवार को घोषणा की। राज्य के […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला