उद्धव ठाकरे बोले- देश को मजबूत सरकार की जरूरत, लेकिन भारी बहुमत वाली एक पार्टी की नहीं

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 25 अक्टूबर 2023। शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मुंबई के शिवाजी पार्क की दशहरा रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर जमकर हमला बोला। उद्धव ने कहा कि देश को एक मजबूत सरकार की जरूरत है, लेकिन भारी बहुमत वाली एक पार्टी की नहीं। जब (शासक की) कुर्सी अस्थिर होती है, तो देश मजबूत हो जाता है। उन्होंने ‘मिली-जुली सरकार’ की वकालत की और मनमोहन सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकारों का जिक्र किया। उन्होंने अपने मित्र से शत्रु बनी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा, हमने एक मजबूत सरकार देखी। एक मजबूत सरकार होनी चाहिए, लेकिन प्रचंड बहुमत वाली किसी एक पार्टी की नहीं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की हिटलर से तुलना कर दी। उद्धव ने कहा कि हमें घरानेशाही पर अभिमान है। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, जो परिवारवाद की व्यवस्था को नहीं मानते उन्हें घरानेशाही पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। परिवारवाद हिंदू संस्कृति का आधार है। हर घराने की परंपरा और संस्कार होते हैं। ठाकरे ने कहा, हिटलर, ब्लादिमिर पुतिन, मुसोलिनी और स्टालिन की घरानेशाही नहीं थी। जब ऐसे लोगों के हाथ में सत्ता आती है तो क्या होता है, जर्मनी इसका उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी विघ्नसंतोषी है कि शादी में जाकर भरपेट खाकर दूल्हा और दुल्हन में झगड़ा लगा देती है। ये लोग किसी आंदोलन में शामिल नहीं हुए लेकिन जहां जाते हैं सत्यानाश करते हैं। उद्धव ने शिंदे पर निशाना साधते हुए उद्धव ने कहा कि जिस तरह रावण ने सीता को चुराया था उसी प्रकार शिवसेना और धनुष बाण को चुराया है। ऐसे चोरों की लंका को मशाल (ठाकरे का चुनाव चिन्ह) से जलाएंगे।

सत्ता में आने के बाद परेशान करने वालों को उल्टा लटका देंगे…
उन्होंने कोरोना काल में खिचड़ी घोटाले की जांच को लेकर केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि अगर उन्हें परेशान किया गया तो हम उल्टा लटका देंगे। पीएम केयर फंड पर घोटाले का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। वहीं, विधायकों की अपात्रता को लेकर सुप्रीम कोर्ट में तारीख पर तारीख पर भी आपत्ति जताई और चुनौती दी कि हिम्मत है तो सरकार राज्य में चुनाव कराए। उद्धव ने धारावी पुनर्विकास को लेकर गौतम अदाणी पर भी निशाना साधा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा या (इसके पूर्ववर्ती) जनसंघ ने देश की आजादी, मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम या संयुक्त (संयुक्त) महाराष्ट्र आंदोलन सहित किसी भी संघर्ष में कोई भूमिका नहीं निभाई। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सेना की आलोचना करते हुए कहा, शिवसेना को चोरी करने का प्रयास किया जा रहा है।  

Leave a Reply

Next Post

‘मेरी माटी मेरा देश' अभियान में शामिल हुए राज्यपाल, कहा- अमृत कलश में राज्य के विभिन्न ग्रामों की मिट्टी को किया गया संग्रहित

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 25 अक्टूबर 2023। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन में आयोजित ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के अंतर्गत राज्यस्तरीय अमृत कलश यात्रा के तहत अमृत कलश प्राप्त किया और इसमें राज्य के विभिन्न ग्रामों की मिट्टी को संग्रहित किया गया है। इस कार्यक्रम के लिए […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप