कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी काफी दुखद और अपमानजनक है: मायावती

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 14 मई 2025। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के संदर्भ में की गई मध्यप्रदेश सरकार के एक मंत्री की‘‘अपमानजनक” टिप्पणी को बुधवार को ‘‘अति-दुखद व शर्मनाक” बताया। मायावती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर ‘पोस्ट’ साझा करते हुए कहा कि जब पाकिस्तान के विरुद्ध भारतीय सेना के ‘आपरेशन सिंदूर’ की सफलता से पूरा देश उत्साहित है तो ऐसे में ‘‘पहले विदेश सचिव और फिर सेना की महिला अफसर के प्रति घृणित, असभ्य एवं अमर्यादित टिप्पणी” जोश के इस माहौल को वास्तव में खराब करने वाली है। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) एवं केन्द्र सरकार मध्यप्रदेश के एक वरिष्ठ मंत्री द्वारा मुस्लिम महिला सेना प्रवक्ता के संबंध में की गई अभद्र टिप्पणी को गंभीरता से लेकर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई जरूर करे, ताकि दुश्मनों के नापाक मंसूबे नाकाम हों और देश में आपसी भाईचारा एवं समरसता न बिगड़ने पाए।” भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को कथित तौर पर ‘‘आतंकवादियों की बहन” कहा था।

उनकी इस टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर जब उनकी कड़ी आलोचना होने लगी, तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि इसे अलग संदर्भ में ना देखा जाए, क्योंकि ‘‘हमारी बहनों” ने बहुत ताकत से सेना के साथ मिलकर पहलगाम हमले का बदला लिया है। कर्नल सोफिया कुरैशी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभियान को लेकर भारत के पक्ष को मीडिया के माध्यम से देश-दुनिया के सामने रखने वाली टीम का हिस्सा रहीं। 

Leave a Reply

Next Post

हाथ, पैर , धड़ और सिर सब अलग… युवक के शव के पांच टुकड़े नाले में मिले, इलाके में दहशत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जबलपुर 14 मई 2025। मध्य प्रदेश के जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र स्थित नंदन विहार कॉलोनी में एक नाले से एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। शव के पांच टुकड़े किए गए थे, जिसमें हाथ, पैर और धड़ शामिल हैं, जबकि सिर अभी भी […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज