अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर मस्क को “सुपर बैड फीलिंग”, बाइडन का तंज- “चांद के दौरे के लिए शुभकामनाएं”

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 04 जून 2022। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क आए दिन किसी ने किसी से भिड़ ही जाते हैं। कभी अपने ट्वीट के जरिए तो कभी अपने फैसलों के चलते। हालिया विवाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ है। दरअसल, अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर उनकी टिप्पणी के बाद बाइडन ने मस्क पर तंज कसा है और उन्हें चंद्रमा यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी हैं। बाइडन की यह टिप्पणी तब आई है, जब मस्क ने अमेरका की अर्थव्यवस्था को लेकर कहा कि वह टेस्ला से 10 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करना चाहते हैं। 
क्या है विवाद का कारण?
दरअसल, एक रिपोर्ट में कहा गया था कि एलन मस्क ने ई-मेल के जरिए अधिकारियों को नई नियुक्तियों को रोकने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है अमेरिकी अर्थव्यवस्था के बारे में वह बहुत बुरा अनुभव कर रहे हैं। इसलिए वह टेस्ला में कार्यरत कर्मचारियों की संख्या में 10 फीसदी की कटौती करने जा रहे हैं। मस्क ने यह भी कहा कि वह बाइडन के प्रशंसक नहीं हैं। 

बाइडन ने दिया जवाब 
मस्क की इस टिप्पणी के बाद बाइडन ने उन पर निशाना साधा। मई के आंकड़ों के बारे में बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद अर्थव्यवस्था में सुधार हो रहा है और मई के जॉब के आंकड़े अच्छे संकेत दे रहे हैं। उन्होंने बाइडन पर निशाना साधते हुए कहा, मस्क अर्थव्यवस्था के बारे में बात कर रहे हैं तो बता दूं कार निर्माता कंपनी फोर्ड अपने निवेश को बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। वहीं स्टेलंटिस इलेक्ट्रिक वाहनों पर निवेश की योजना बना रहा है। इसके बाद उन्होंने एलन मस्क पर तंज कसते हुए कहा, स्पेसएक्स के मालिक को चंद्रमा की यात्रा के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Next Post

RSS चीफ मोहन भागवत ने अक्षय कुमार के साथ देखी 'सम्राट पृथ्वीराज', फिल्म को बताया- वर्ल्ड क्लास

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 04 जून 2022। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ को दिल्ली के चाणक्यपुरी पीवीआर में देखा और कहा कि यह पहली बार है जब पृथ्वीराज चौहान और मुहम्मद गोरी के संघर्ष को भारत […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान