शिवभक्त “शंभू” के रूप में अक्षय कुमार का भक्तिमय अवतार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ अनिल बेदाग

मुंबई 04 फरवरी 2024। अक्षय कुमार इस 5 फरवरी को रिलीज़ होने वाले ‘शंभू’ नामक एक भावपूर्ण संगीत वीडियो के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेता ने आज इसके पोस्टर को रिलीज करते हुए एक समर्पित शिव भक्त के रूप में अपने एक नए अवतार को प्रदर्शित किया है, जो भगवान शिव के प्रति सच्ची श्रद्धा को प्रदर्शित करता है। कभी न देखे गए अवतार में शिव भक्त के सार को प्रदर्शित करते हुए अक्षय कुमार ने इसमें एक पारंपरिक पोशाक पहनी है, पवित्र त्रिपुंड तिलक धारण किया है और ख़ास प्रतीकात्मक टैटू के साथ इस आवेश में दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। इतना ही नहीं पोस्टर में उनके लंबे बाल, रुद्राक्ष की माला, एक नाक की रिंग और हाथ में त्रिशूल के साथ एक दिव्य आभा को दर्शाता है – जो शिव पूजा का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है।

‘शंभू’ अक्षय के भक्ति पूर्ण अवतार में निर्देशित यह गीत, आध्यात्मिकता में एक मधुर यात्रा का वादा करता है। 5 फरवरी को म्यूजिक वीडियो की रिलीज का प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है, जो अक्षय कुमार की साल की पहली परियोजना है।

‘शंभू’ को अक्षय कुमार, सुधीर यदुवंशी और विक्रम मॉन्ट्रोज़ ने गाया है। अभिनव शेखर द्वारा लिखे गए गीत, विक्रम मॉन्ट्रोज़ द्वारा रचित संगीत भक्तों के दिल को छूने में कोई कमी नहीं छोड़ेगा। यह गाना 5 फरवरी को टाइम्स म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Next Post

"देश में शिक्षा गुणवत्ता और शिक्षा के बेहतर विकास के लिए आई.ए.एस, आई.पी.एस, आई.एफ.एस की तरह "भारतीय शिक्षा सेवा" (आई.ई.एस.) परीक्षा की हो शुरुआत: शिक्षाविद् सतीश प्रकाश सिंह"

शेयर करेप्रदेश में राज्य शिक्षा सेवा परीक्षा के माध्यम से शिक्षा विभाग में हो जिला शिक्षा अधिकारी, उपसंचालक, संयुक्त संचालक, अपर संचालक के पद पर अधिकारियों का चयन छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 04 फरवरी 2024। देश में शिक्षा गुणवत्ता और शिक्षा के बेहतर विकास के लिए आई.ए.एस, आई.पी.एस, आई.एफ.एस की तरह […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'