“पहली नज़र को सलाम 2” के म्यूज़िकल मुहूर्त से गूंजा मुंबई

admin
शेयर करे

‘सिया के राम’ की सीता संग बड़े पर्दे पर दिखेंगे राज रंजीत

थिएटर से फिल्मों तक: राज रंजीत का नया दमदार अध्याय

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 21 फरवरी 2026। हिंदी फिल्म “पहली नज़र को सलाम 2” का म्यूज़िकल मुहूर्त गीत रिकॉर्डिंग के साथ संपन्न हुआ। इस फिल्म में ‘सिया के राम’ से पहचान बना चुकीं मदीराक्षी मुंडले और प्रतिभाशाली अभिनेता राज रंजीत मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। निर्माता-निर्देशक संतोष मिश्रा, जिन्होंने पहले हिट रीजनल फिल्म “पहली नजर को सलाम” बनाई थी, अब उसके सीक्वल को हिंदी समेत कई भाषाओं में पैन इंडिया रिलीज करने जा रहे हैं।

मदीराक्षी, जो पौराणिक और ऐतिहासिक किरदारों के लिए जानी जाती हैं, इस बार एक सशक्त और आत्मनिर्भर युवती की भूमिका निभा रही हैं। उनका कहना है कि फिल्म महिला सशक्तिकरण का संदेश देती है। वहीं, 14 वर्ष की उम्र से रंगमंच से जुड़े राज रंजीत एक संवेदनशील प्रेमी के रूप में दिखाई देंगे। 7 मार्च से बिहार में शूटिंग शुरू होगी और साउथ के एक्शन डायरेक्टर के दमदार स्टंट्स फिल्म को खास बनाएंगे। फिल्म के गीत-संगीत और दमदार कहानी को लेकर टीम बेहद उत्साहित है।

Leave a Reply

Next Post

एआई समिट में कांग्रेस के विरोध को लेकर गरमाई सियासत, भाजपा का देशव्यापी प्रदर्शन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 21 फरवरी 2026। नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। समिट के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर कड़ी आपत्ति […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान