Assembly Elections 2022: यूपी की 55 और उत्तराखंड, गोवा की सभी सीटों पर थमा प्रचार, पार्टियों ने की ताबड़तोड़ सभाएं, 14 फरवरी को होगा मतदान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 13 फरवरी 2022। उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण की 55 सीटों और उत्तराखंड एवं गोवा की सभी विधानसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार शनिवार शाम पांच बजे थम गया। इन क्षेत्रों में प्रचार के आखिरी दिन सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ताबड़तोड़ सभाएं कीं। उत्तराखंड और गोवा में आम आदमी पार्टी भी दम-खम से चुनाव लड़ रही है। इस चरण में तीनों राज्यों की कुल 165 सीटों पर 1519 प्रत्याशी मैदान में हैं।

परिवारवादियों को सपने दिखने बंद: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद परिवारवादियों को सपने आने बंद हो गए हैं, क्योंकि उनकी नींद उड़ गई है। यहां चुनावी रैली में उन्होंने कहा, इन नेताओं के लिए लोकतंत्र का मंत्र, परिवार का, परिवार द्वारा, परिवार के लिए सरकार है। राज्य की जनता समझ गई है कि दंगाइयों और माफिया का इलाज भाजपा सरकार ही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने कन्नौज के इत्र को वैश्विक मंच पर पहुंचाया। सपा पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा, कन्नौज का इत्र उद्योग भी इन परिवारवादियों का शिकार बना। उन्होंने भ्रष्टाचार से इत्र उद्योग को भी बदनाम कर दिया।

भाजपा को हराने से एक पार्टी हमें रोक रही है : अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को बसपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा, बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों से भटक चुकी एक पार्टी सत्तारूढ़ भाजपा को हराने से सपा को रोकने के एकमात्र उद्देश्य से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ रही है। उत्तर प्रदेश में बदलाव लाने और संविधान को बचाने के लिए सभी समाजवादियों और अंबेडकरवादियों को हाथ मिलाना चाहिए। अखिलेश ने कहा कि भाजपा फिर सत्ता में आई तो पेट्रोल और डीजल 200 रुपये लीटर महंगा हो सकता है।

पुलिस में महिलाओं को 40 फीसदी आरक्षण देंगे : प्रियंका
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार बनने के बाद पुलिस विभाग में महिलाओं को 40 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार रेलवे, बीएचयू जैसी संस्थाओं को बेचने जा रही है। देश के सभी बंदरगाह, हवाई अड्डे अदाणी-अंबानी को बेच दिए गए। पीएम के दो मित्रों के लिए नीतियां बन रही हैं। बजट में गरीब, किसान, मध्यम वर्ग के लिए कोई नीति नहीं है।

समान नागरिक संहिता बनाएंगे: धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कहा कि अगर भाजपा राज्य में दोबारा सत्ता में आई तो एक समिति गठित कर समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करेगी। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन यह घोषणा करते हुए धामी ने कहा, समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने वाली समिति में न्यायविदों, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के साथ हितधारकों को भी शामिल किया जाएगा। समान नागरिक संहिता के दायरे में विवाह, तलाक, जमीन जायदाद और उत्तराधिकार जैसे विषय शामिल होंगे। धामी ने कहा, समान नागरिक संहिता भारतीय संविधान के अनुच्छेद 44 की दिशा में एक प्रभावी कदम और संविधान निर्माताओं के सपनों को पूरा करने वाला होगा। कांग्रेस, एआईएमआईएम और राजद ने मुख्यमंत्री धामी की घोषणा की आलोचना करते हुए कहा है कि राज्य में भाजपा जीतने वाली नहीं है। 

Leave a Reply

Next Post

Assembly Election 2022: UP में दूसरे दौर के चुनाव में BJP के लिए कड़ी चुनौती, गोवा-उत्तराखंड में भी मतदान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   लखनऊ/पणजी/देहरादून 14 फरवरी 2022। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए राज्य की 55 सीटों के अलावा गोवा और उत्तराखंड की सभी विधानसभा सीटों पर सोमवार को वोट डाले जा रहे हैं. यूपी में दूसरे चरण में राज्य के नौ जिलों- सहारनपुर, […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप