हाथियों ने फिर मचाया उत्पात: 5 मकान और झोपड़ी को किया तहस नहस

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

धरमजयगढ़ 29 जून 2026। छत्तीसगढ़ के धरमजयगढ़ वन मंडल के दो गांवों में हाथियों का आतंक देखने को मिला है। रविवार देर रात हाथियों ने ना सिर्फ मकान और झोपड़ी को तोड़ा बल्कि आम की फसल को नष्ट कर अनाज को भी चट कर दिया, जिससे ग्रामीणों मे डर का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, लेलूंगा और कापु इलाके में पिछले दो दिनों से हाथियों का एक दल जमकर उत्पात मचा रहा है। बीती रात तो हद ही हो गई जब हाथियों ने पांच मकान के साथ-साथ एक झोपड़ी को तहस नहस कर दिया।

फसल को नष्ट कर चावल किया चट

इतना ही नहीं एक बगीचे की बाउंड्री भी तोड़कर आम की फसल को नष्ट कर दिया और घर में रखे चावल के बोरो से चावल को भी चट कर दिया। ऐसे में ग्रामीण अब डर के साए में जीने को मजबूर है।

एक दर्जन गांवों में वन विभाग का अलर्ट

जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वन विभाग ने एक दर्जन गांवों में अलर्ट जारी किया है। हालात ये हैं कि लोग देर रात तक जागकर अपने जानमाल के नुकसान को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

आंगनबाड़ी केंद्र में भरभराकर गिरा छत का प्लास्टर, टला बड़ा हादसा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जांजगीर-चांपा 29 जून 2026। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के आंगनबाड़ी केंद्र में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. अचानक कमरे की छत का प्लास्टर भरभराकर नीचे गिर गया. घटना से सहायिका और कार्यकर्ता में हड़कंप मच गया. गनीमत रही कि जिस समय यह घटना हुई, […]

You May Like

जेन-जी की आदत को डॉक्टर्स ने बताया दिल के लिए खतरनाक....|....'हमारे खेलने का तरीका अलग, लेकिन...'....|....सर्फिंग में भारत का अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त....|....'मेडल की अहमियत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता'....|....विनोद अदाणी के खिलाफ एमपीएस से जुड़ा मामला बंद....|....लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद गायब हुई महिला....|....शराब-तंबाकू की तरह बैन हों मीट के विज्ञापन....|....किताब-कलम की उम्र में हाथों में झाड़ू, सरकारी स्कूल की तस्वीरों से उठे सवाल....|....गुना पुलिस में एआई से होगा ड्यूटी मैनेजमेंट....|....अमेरिका में इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगाएगा भारत का एस्सार ग्रुप