प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान बेचने का टोकन देकर मात्र 16 क्विंटल धान खरीदना किसानों के साथ धोखा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

गिरदावरी और अनावरी रिपोर्ट में धान का उत्पादन कम बताकर सरकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने से बचना चाहती

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 19 नवंबर 2024। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुंगेली के टेमरी धान खरीदी केंद्र में किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान बेचने का टोकन देने के बाद मात्र 16 क्विंटल  प्रति एकड़ धान खरीदना। किसानों के साथ धोखा है। धान खरीदी के दूसरे दिन ही सरकार की धान खरीदी को लेकर तैयारी की पोल खुल गई है। सरकार गिरदावरी और अनावरी रिपोर्ट में गड़बड़ी कराकर किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने से बचना चाहती है। पहले ही किसानों का रकबा काट दिया गया अब अनावरी रिपोर्ट में भी उत्पादन कम बता कर दंडी मारा जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कई किसान ऐसे हैं जिनके पास स्मार्ट मोबाइल नहीं है जिन्हें मोबाइल ऐप से धान बेचने का टोकन लेने में दिक्कत जा रहा है और सोसाइटी में धान बेचने के लिए टोकन नहीं दिया जा रहा है धान बेचने के बाद किसानों को 3100रु क्विंटल की दर पर एक मुश्त भुगतान नहीं मिलने की शिकायत भी मिल रही है। धान खरीदी केंद्रों में भारी अव्यवस्था है। किसानों को गिरदावरी और अनावरी रिपोर्ट को पटवारी और तहसीलदार से सत्यापित कराने के लिए भटकाया जा रहा है जिन किसानों का रकबा काटा गया है उन्हें जोड़कर अभी तक पंजीयन नहीं किया गया है। जिसके चलते किसान धान बेचने से वंचित हैं।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मांग करती है किसानों को मोबाइल ऐप के अलावा सहकारी समिति के माध्यम से भी टोकन दिया जाए। प्रति एकड़ 21 कुंटल धान खरीदा जाए। जिनका रकबा काटा गया है, उनको तत्काल जोड़कर धान बेचने पंजीयन किया जाए और धान के समर्थन मूल्य में हुई वृद्धि को मिलाकर प्रति क्विंटल 3217 रुपए का भुगतान किया तत्काल किया जाए।

Leave a Reply

Next Post

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बिलासपुर, 19 नवंबर 2024। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन भेजते हुए […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प