कॉमेडियन कपिल शर्मा बने दूसरी बार पापा, पत्नी गिन्नी ने दिया बेटे को जन्म

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

कॉमेडी स्टार कपिल शर्मा(Kapil Sharma) के घर में दूसरी बार किलकारियां गूंजी हैं। कपिल शर्मा दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ(Ginni Chatrath) ने सोमवार(1 फरवरी) सुबह बेटे(Baby Boy) को जन्म दिया है। कपिल शर्मा ने ट्वीट(Tweet) कर ये गुड न्यूज़ अपने फ्रेंड्स और चाहनेवालों के साथ शेयर की है। 

सोमवार सुबह कपिल ने एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होने जानकारी दी कि “नमस्कार, आज सुबह हमारे घर बेटे ने जन्म लिया। भगवान की कृपया से बच्चा और मां दोनों ठीक हैं। आप सभी के प्यार, आशिर्वाद और प्रार्थनाओं के के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। कपिल और गिन्नी।” 

आपको बता दें कि, कुछ ही महीनों गिन्नी की प्रेग्नेंसी न्यूज़ आउट हुई थी। जिसकी वजह से कपिल शर्मा को ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था। सोशल मीडिया यूज़र्स अक्सर कपिल की ये कहकर टांग खींचते थे कि दूसरे बच्चे के लिए इतनी जल्दबाज़ी दिखाने की उन्हें क्या ज़रुरत थी। इसके बाद कॉमेडी शो के ऑफ एयर होने की खबर पर एक फैन ने कपिल से पूछा था कि आप अपना शो ऑफ एयर क्यों कर रहे हैं? तो जवाब में कपिल ने कहा था कि – “क्योंकि मुझे  दूसरे बच्चे के आगमन पर अपनी पत्नी के साथ रहना है।”

अब कपिल जब दूसरी बाप पिता बने हैं। तो एक बार फिर कुछ यूज़र्स ने उनकी टांग खिंचाई शुरु कर है। कपिल के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए हैं एक यूजर ने लिखा “ये बहुत जल्दी है, आप पिछले साल ही एक बेटी के पिता बने थे।”

बता दें, कि कपिल और गिन्नी एक क्यूट बेबी गर्ल के भी पिता हैं। कपिल की बेटी का नाम अनायरा है। हाल ही में अनायरा का पहला जन्मदिन सेलीब्रेट किया गया था। जिसकी तस्वीरें कपिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। अनायरा फिलहाल चलना सीख रही हैं। सोशल मीडिया पर कपिल के फैंस अनायरा पर भी खूब प्यार बरसाते दिखते हैं। 

वहीं, कपिल अब अपने घर में नन्हें राजकुमार के आने के बाद बेहद खुश हैं।

Leave a Reply

Next Post

म्यांमार में तख्तापलट, हिरासत में आंग सान सू की और राष्ट्रपति म्यिंट, चुनाव में धांधली का आरोप

शेयर करेम्यांमार की सेना ने देश में एक साल के लिए इमरजेंसी लगाई भारत ने घटनाक्रम पर जताई चिंता, लोकतंत्र बहाल करने की अपील की संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने तख्तापलट और नेताओं की सैन्य हिरासत की निंदा की छत्तीसगढ़ रिपोर्टर       म्यांमार 01 फरवरी 2021। पड़ोसी देश म्यांमार में सोमवार को […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर