केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ नहीं लड़ेंगी पल्लवी? सपा और अपना दल कमेरावादी में खटास; जानें पूरा विवाद

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

लखनऊ 03 फरवरी 2022। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान में जहां अब एक सप्ताह का ही समय रह गया है, समाजवादी पार्टी गठबंधन में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सपा और अपना दल (कमेरावादी) के बीच दरार की खबरें सामने आ रही हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स यहां तक दावा किया जा रहा है कि अपना दल (के) की उम्मीदवार पल्लवी पटेल ने सिराथू से केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। कहा जा रहा है कि पार्टी मानती है कि सपा ने अपनी तरफ से पल्लवी के नाम का ऐलान बीजेपी के एक दिग्गज उम्मीदवार के खिलाफ कर दी गई, जिनके खिलाफ जीतना आसान नहीं है। 

इस बीच अपना दल (कमेरावादी) के राष्ट्रीय महासचिव पंकज निरंजन ने एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए गठबंधन टूटने की बात से तो इनकार किया, लेकिन विवाद की बात जरूर मानी। पंकज ने कहा कि पार्टी ने अपनी ओर से घोषित सभी 7 सीटों को अब सपा को सुपुर्द कर दिया है और अब सपा को फैसला लेना है। सिराथू से पल्लवी पटेल चुनाव लड़ेंगी या नहीं? इसके जवाब में पंकज ने कहा कि अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है कि उनकी पार्टी कहां से लड़ेगी और कहां से नहीं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि मुद्दों के आधार पर उनकी पार्टी ने सपा को समर्थन दिया है और यदि एक भी सीट लड़ने को नहीं दी जाती है फिर भी वह गठबंधन के साथ बने रहेंगे। 

पंकज ने कहा, ”रणनीतिक तौर पर जो सीटें हमारे लिए तय हुईं थीं, लेकिन अब पार्टी में अधिक लोग आ गए हैं, ओवरफ्लो हो रहा है, कुछ और लोगों की वजह से कुछ असहजता है। इस लड़ाई और उद्देश्य के महत्व को देखते हुए अपनी तरफ से कहा है कि हम सभी सीटें आपको वापस करते हैं, आपको जिन भी सीटों पर सुविधा हो बता दें, लड़ लेंगे। एक भी सीट नहीं देंगे तो भी बिना सीट चुनाव लड़ लेंगे।” जौनपुर, बनारस, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, इलाहाबाद जैसी सीटों को लेकर विवाद हो रहा है। बाताया जा रहा है कि इन सीटों पर अपना दल कमेरावादी ने उम्मीदवार तय कर लिए थे, लेकिन अब सपा की ओर से इनपर फैसले लिए जाने से पार्टी नाराज है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सांसद राहुल गांधी का किया आत्मीय स्वागत...

शेयर करेरायपुर, 03 फरवरी 2022। सांसद राहुल गांधी पहुंचे राजधानी रायपुर के माना स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सांसद राहुल गांधी का किया आत्मीय स्वागत। सांसद राहुल गांधी के साईंस कॉलेज स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल में पहुंचने पर गौर सिंग का मुकुट पहनाकर उनका स्वागत किया… सांसद […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण