अभिनेता गोविंदा ने किए महाकाल के दर्शन, पैर में गोली कैसे लगी किया खुलासा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

उज्जैन 30 मार्च 2025। अभिनेता गोविंदा उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। अभिनेता ने मंदिर में 20 मिनट रुककर पूजा अर्चना की और महाकाल से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने पैर में गोली कैसे लगी इस बारे में बताया और जीवन बचाने के लिए महाकाल का धन्यवाद किया। गोविंदा ने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन किए और बाबा महाकाल का जाप कर नंदी के कान में अपनी मनोकामना कही। गोविंदा ने महादेव का जयकारा लगाते हुए बताया कि उनके पैर में गोली कैसे लगी थी। गोविंदा ने कहा कि फाइल के ऊपर रिवॉल्वर रखी थी, जो फिसल गई। रिवॉल्वर गिरने के दौरान गोली चल गई और वह खड़े हुए थे, जिससे पैर में गोली लग गई। बाबा की कृपा से बच गए। वहीं नई मूवी के बारे में उन्होंने बताया कि ईश्वर ने फिल्म लाइन से अलग रखा है तो उनकी जरूर कोई इच्छा होगी।

गोविंदा ने इसके बाद चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अभिषेक किया। इस दौरान वह आधे घंटे मंदिर में रहे। गोविंदा के आने का पता चलते ही उनके प्रशंसकों की मंदिर पर भीड़ लग गई। गोविंदा पहले भी दर्शन करने आ चुके हैं और उनकी बेटी और पत्नी भी महाकाल के दर्शन कर चुकी हैं। जहां गोविंदा को पैर में गोली लगने पर उनकी बेटी ने महाकाल मंदिर में महामृत्युंजय पाठ करवाया था।

Leave a Reply

Next Post

सौरभ राजपूत हत्याकांड: जेल में भी मजे कर रहे हैं मुस्कान और साहिल! जेल प्रशासन की मदद से गिनती हुई कट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मेरठ 30 मार्च 2025। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सौरभ राजपूत की बेरहमी से हत्या करने के आरोपी साहिल और मुस्कान को लेकर एक नया खुलासा सामने आया है। सौरभ के परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं, उनका कहना है कि साहिल […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान