पूर्वी कमान प्रमुख बोले- चीन ने एलएसी पार करने की कोशिश की थी, सेना ने दिया कड़ा जवाब

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 16 दिसंबर 2022। अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में हाल में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीनी सैनिकों के साथ झड़प के बाद पहली बार पूर्वी कमांड के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता ने कहा, चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने एलएसी पार करने की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे चीनी सैनिकों को खदेड़ दिया। उन्होंने कहा, मैं देशवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि सेना किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। वे शुक्रवार को यहां 51वें विजय दिवस के मौके पर यहां पूर्वी कमान मुख्यालय फोर्ट विलियम में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कलिता ने कहा, झड़प में दोनों तरफ के सैनिकों को चोटें आईं। आर्मी कमांडर के मुताबिक, इस घटना में चीनी सैनिकों को ज्यादा नुकसान पहुंचा, जबकि हमारे कुछ ही जवान मामूली रूप से घायल हुए। कलिता ने कहा, इस घटनाक्रम के बाद बुमला में दोनों सेनाओं के एरिया कमांडरों की फ्लैग मीटिंग हुई और स्थानीय स्तर पर इसका समाधान हुआ। सीमा पर अभी हालात सामान्य व नियंत्रण में हैं। सेना कड़ी निगरानी रख रही है। इस अवसर पर पूर्वी आर्मी कमांडर ने फोर्ट विलियम स्थित विजय स्मारक पर 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में बलिदान होने वाले जांबाज़ योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

लेफ्टिनेंट जनरल कलिता ने कहा, एक सैनिक के नाते हम हमेशा अपने देश की रक्षा के लिए तैयार हैं। शांति हो या संघर्ष, प्राथमिक कार्य बाहरी या आंतरिक खतरे के खिलाफ देश की क्षेत्रीय अखंडता को सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य है। हम सभी परिस्थितियों लिए तैयार हैं।

बुमला में फ्लैग मीटिंग में हुआ समाधान

ले. जनरल कलिता ने कहा कि टकराव का स्थानीय स्तर पर समाधान हुआ। इसे लेकर बुमला में एक फ्लैग मीटिंग भी हुई। हम सभी परिस्थितियों और आकस्मिक हालात से निपटने के लिए तैयार हैं। पूर्वी सेना कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता ने विजय दिवस के अवसर पर कोलकाता में विजय स्मारक पर श्रद्धांजलि देने के बाद यह बात कही।

Leave a Reply

Next Post

शीतकालीन अवकाश में सुप्रीम कोर्ट की कोई बेंच नहीं, सीजेआई चंद्रचूड़ का बड़ा फैसला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 16 दिसंबर 2022। इस बार सुप्रीम कोर्ट में शीतकालीन अवकाश के दौरान कोई पीठ तात्कालिक मामलों की सुनवाई के लिए मौजूद नहीं रहेगी। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने शुक्रवार को यह बड़ा एलान किया। शीर्ष अदालत में 17 दिसंबर से 1 जनवरी तक अवकाश रहेगा।सीजेआई चंद्रचूड़ […]

You May Like

विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी....|....कश्मीर के बाद अब उत्तराखंड में बर्फबारी....|....अमेरिका में कार्गों प्लेन गाड़ियों से टकराया, 5 मौतें:3 की हालत गंभीर....|....दिल्ली पीजी हादसा- मलबे से एक और शव मिला....|....सही गिनती, सही आंकड़े, सही हिस्सेदारी, सामाजिक न्याय: नाना भाऊ पटोले....|....बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन