जन्मदिन पार्टी में चल रहा था देह व्यापार: कॉलेज छात्राओं को रुपयों का लालच देकर होटल लाई थी महिला दलाल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 27 सितंबर 2022। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित एक होटल में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला दलाल सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक ने जन्मदिन पार्टी के नाम पर होटल में कमरे बुक कराए थे। पुलिस ने वहां से तीन लड़कियों को भी बरामद किया है। इनमें से एक लड़की नाबालिग बताई जा रही है। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, दर्री निवासी संदीप अग्रवाल ने साडा कॉलोनी स्थित ऋतुराज होटल एंड बार में तीन कमरे बुक कराए थे। उसने होटल में खुद की जन्मदिन पार्टी होने की जानकारी दी थी। पार्टी के नाम पर जब संदीप होटल पहुंचा तो उसके साथ एक महिला और तीन लड़कियां भी थी। इस बीच देर रात पुलिस को होटल में देह व्यापार होने की सूचना मिली। इस पर टीम ने छापा मारा तो अलग-अलग कमरों में संदीप सहित दो अन्य  युवकों के साथ लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिलीं।

इस पर पुलिस ने संदीप सहित बुधवारी बाजार निवासी अमन कुमार सिंह और दीपक बारी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि पुरानी बस्ती में रहने वाली एक महिला दलाल इन लड़कियों को लेकर होटल में पहुंची थी। वह भी होटल में पुलिस के हत्थे चढ़ गई। उसके साथ ही तीन अन्य युवक बैठकर बातें कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें भी शांति भंग में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि तीनों लड़कियां कॉलेज में पढ़ती हैं और वहीं बस्ती में रहती हैं। 

Leave a Reply

Next Post

IND vs SA 1st T20I: तिरुवनंतपुरम पहुंचने के बाद आज से प्रैक्टिस शुरू करेगी टीम इंडिया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 27 सितंबर 2022। भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए तिरुवनंतपुरम पहुंच चुकी है और आज शाम को पहली प्रैक्टिस शुरू करेगी।  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोशल मीडिया पर टीम के तिरुवनंतपुरम पहुंचने की का वीडियो […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज